Ben Foakes Stumping Jasprit Bumrah: ओली पोप (Ollie Pope) के शानदार शतक औऱ टॉम हार्टले (Tom Hartley) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को 28 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैच सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। हालांकि, इस मैच में कुछ ऐसे नज़ारे भी देखने को मिले जिससे स्पिरिट ऑफ द गेम एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया।

Advertisement

ये नज़ारा पहले टेस्ट के चौथे दिन के आखिरी कुछ पलों में देखने को मिला जब जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की जोड़ी मैदान पर थी और ये दोनों ही मैच को पांचवें दिन ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इंग्लैंड जीत से सिर्फ एक विकेट दूर था और ये एक विकेट लेने के लिए इंग्लैंड के विकेटकीपर बेन फोक्स ने स्पिरिट ऑफ द गेम की भी गरिमा नहीं रखी और बुमराह के क्रीज़ में ऑफ बैलेंस होने पर उन्हें स्टंप आउट करने की कोशिश की।

Advertisement

इस समय बेन फोक्स की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वी़डियो में देखा जा सकता है कि टॉम हार्टली की गेंद पर बुमराह लेग साइड पर शॉट लगाने की कोशिश करते हैं लेकिन गेंद नीची रहती है और वो चूक जाते हैं। इस शॉट को खेलते समय बुमराह क्रीज़ में ही ऑफ बैलेंस हो जाते हैं और फोक्स गेंद को पकड़ने के बाद बुमराह के पैरों के हवा में जाने का इंतज़ार करने लगते हैं और एक पल के लिए ऐसा होता है तभी फोक्स ने बेल्स गिरा दी और स्टंपिंग की अपील कर दी।

Also Read: Live Score

बुमराह तो बच गए, लेकिन फोक्स की इस हरकत ने एलेक्स कैरी की जॉनी बेयरस्टो की सफल स्टंपिंग की यादें ताजा कर दीं, जिसने 2023 एशेज के दौरान हलचल मचा दी थी। फोक्स की इस हरकत पर खुद इंग्लिश फैंस भी सवाल उठा रहे हैं और उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। कुछ फैंस ने कहा है कि फोक्स को उनकी इस हरकत के लिए ड्रेसिंग रूम में स्टोक्स और मैकुलम द्वारा भी काफी फटकार लगाई जाएगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार