बिग बैश लीग 2021-22 सीज़न में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेन मैकडरमोट ने शानदार प्रदर्शन किया है जिसके बाद उन्हें उम्मीद है कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सीज़न में उन्हें मौका मिल सकता है। उनका मानना ​​है कि नीलामी में चुने जाने के लिए उन्होंने सब कुछ किया है।

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम में मौका दिया गया है। 27 वर्षीय मैकडरमोट ने मौजूदा बीबीएल सीज़न में 48.80 की औसत से 577 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और तीन अर्द्धशतक शामिल हैं। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाली नीलामी में उनकी किस्मत भी खुल सकती है।

Advertisement

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के हवाले से उन्होंने कहा, "अगर मैं इस साल नहीं बिका तो मुझे नहीं पता कब मौका मिलेगा। अब मैं बहुत कुछ नहीं कर सकता। ये उन लोगों पर निर्भर है। मुझे लगता है कि मैं अपने खेल में टॉप पर हूं जबकि पिछले वर्षों में मैं अंदर-बाहर रहा हूं।"

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के लिए पहले से कहीं अधिक तैयार हूं। मैंने उन अनुभवों के माध्यम से बहुत कुछ सीखा है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार