ICC Test Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट कांउसिल द्वारा बुधवार (30 जुलाई) को जारी गई पुरुष टेस्ट रैंकिंग में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को फायदा हुआ है। दोनों ने ही खिलाड़ियों मैनचेस्टर में खेले गए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच में गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया था। 

Advertisement

स्टोक्स ऑलराउंडर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं, जो दिसंबर 2022 के बाद उनकी बेस्ट रैंकिंग है। स्टोक्स ने चौथे टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ 141 रन की पारी खेली थी और 6 विकेट लिए थे, जिसमें पहली बारी में 5 विकेट शामिल थे। स्टोक्स बल्लेबाजी रैंकिंग में 34वें नंबर पर और गेंदबाजी में 42वें नंबर पर आ गए हैं। 

Advertisement

टेस्ट ऑलराउंडर की रैंकिंग में नंबर 1 पर बने हुए जडेजा ने अपनी बढ़त और अधिक कर ली है। दूसरे नंबर पर काबिज बांग्लादेश के मेहदी हसन से अब उनके 117 रेटिंग पॉइंट्स ज्यादा हो कर कुल 422 हो गए हैं। इसके अलावा  बल्लेबाजी रैंकिंग में 29वें नंबर पर और गेंदबाजी में 14वें नंबर पर आ गए हैं। जडेजा ने मैनचेस्टर टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 107 रन बनाए थे औऱ 4 विकेट चटकाए थे। 

वहीं मैनेचेस्टर टेस्ट में 150 रन की पारी खेलने वाले रूट ने नंबर 1 की अपनी पोजिशन को और मजूबत कर लिया है। वह दूसरे नंबर पर काबिज केन विलियमसन से कुल 37 रेटिंग पॉइंट्स आगे हो गए हैं। वहीं इंग्लिश ओपनर बेन डकेट पांच स्थान के फायदे के साथ 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। चोट से जूझने के बावजूद मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में पंत ने अर्धशतक जड़ा था।  वहीं भारतीय ओपनर उ यशस्वी जायसवाल तीन स्थान नीचे गिरकर आठवें नवंबर पर खिसक गए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं चार साल बाद वापसी करने वाल तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंदबाजी रैकिंग में सुधार हुए है। चौथे टेस्ट में 73 रन देकर 3 विकेट लेने वाले आर्चर 38 स्था नके फायदे के साथ 63वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं इस मैच में ही 3 विकेट लेने वाले क्रिस वोक्स 23वें नंबर पर आ गए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार