West Indies Updated T20I Squad Vs India: भारत-वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार, 6 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs WI T20 Series) खेली जाएगी जिसका पहला मुकाबला (IND vs WI 1st T20) लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। गौरतलब है कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले मेहमान टीम ने अपनी स्क्वाड में एक तूफानी विकेटकीपर बल्लेबाज़ को जोड़ा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, वेस्टइंडीज ने अपनी टी20 स्क्वाड में अचानक से अमीर जंगू को जगह दी है। उन्हें चोटिल विकेटकीपर खिलाड़ी ज्वेल एंड्रयू के कवर के तौर पर टीम में जगह मिली है। एंड्रयू को शनिवार को भारत के खिलाफ खेले गए तीसरे ODI के दौरान उंगली में चोट लगी थी।

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने खुद सोमवार, 05 अक्टूबर को इस खबर की जानकारी दी। उन्होंने  ज्वेल एंड्रयू की चोट पर भी अपडेट दी। वो अपने आधिकारिक बयान में बोले, "मेडिकल टीम उनकी (ज्वेल एंड्रयू) की चोट की लगातार निगरानी और जांच कर रही है। वो भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर नहीं हुए हैं।"

बात करें अगर अमीर जंगू की तो ये 29 वर्षीय विकेटकीपर खिलाड़ी भारत के खिलाफ हाल ही में हुई ODI सीरीज में अपनी काबिलियत का परिचय दे चुका है। उन्होंने तीन मैचों में 1 सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी लगाकर 119.50 की औसत से 239 रन बनाए। वो भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

ये भी जान लीजिए कि जंगू ने अब तक वेस्टइंडीज के लिए 5 टेस्ट में 42 की औसत से 336 रन, 12 वनडे में 58.37 की औसत से 467 रन और 7 टी20 इंटरनेशनल में 32.60 की औसत से 163 रन ठोके हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

वेस्टइंडीज की टी20 स्क्वाड बनाम भारत: अकील हुसैन, रोस्टन चेज, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), गुडाकेश मोती, शिमरोन हेटमायर, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, शेरफेन रदरफोर्ड, मैथ्यू फोर्ड, कामिल पूरन, क्वेंटिन सैम्पसन, ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), शमर जोसेफ, अमीर जंगू।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार