बेंगलुरु, 21 फरवरी (CRICKETNMORE)| बेंगलुरु में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण की नीलामी में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स और उनके हमवतन ताइमल मिल्स का कहना है कि इस नीलामी के बाद उनका जीवन बदल गया है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि सोमवार को हुई इस नीलामी के पहले चरण में ही स्टोक्स (आधार कीमत 2 करोड़ रुपये) को राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स ने 14.5 करोड़ रुपये और मिल्स (आधारत कीमत 50 लाख रुपये) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 12 करोड़ रुपये में खरीदा। 

Advertisement

वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में इंग्लैंड टीम के नए उपकप्तान चुने गए स्टोक्स ने कहा कि उनके करियर का यह क्षण सबसे रोमांचक है, वहीं मिल्स ने कहा कि उनके लिए यह खबर अविश्वसनीय थी। 

आगे क्लिक कर के देखें वीडियो......

 

स्टोक्स ने कहा, "मेरे लिए यह सप्ताह काफी अद्भुत सा रहा है, जिसे आप एक खिलाड़ी के तौर पर मेरे जीवन का सबसे रोमांचक पल कह सकते हैं। यह पैसा जीवन बदल देने वाला है। इससे अधिक की मैं इच्छा भी नहीं कर सकता। इसके लिए, मैं सच में आभारी हूं। मैं इस खुशी को शब्दों में बयान नहीं कर सकता।"

Advertisement

मिल्स ने कहा, "मुझे भरोसा नहीं हो रहा। इस अहसास को मैं शब्दों में नहीं जाहिर कर सकता। इस खबर को समझने और मानने के लिए मुझे थोड़ा समय लगा।"

इंग्लैंड के 24 वर्षीय खिलाड़ी मिल्स ने कहा, "मेरी आधार कीमत सबसे कम थी। मैं बस चाहता था कि कोई एक आईपीएल टीम मुझे खरीद ले। मैदान में फिर से उतरने के लिए मैं जुलाई तक का इंतजार नहीं कर सकता था। मुझ पर लगी बोली इतनी बड़ी है, जो आपके जीवन को बदल सकती है।"

Advertisement

आईपीएल नीलामी में इंग्लिश खिलाड़ियों पर बनी ये मजेदार वीडियो देखें

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार