आईपीएल-13 में राजस्थान रॉयल्स अभी 12 मैचों में 5 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर मौजूद है। टीम को अगर अपनी प्लेऑफ की राह को खुले रखना है तो यहां बचे हुए दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी। 

Advertisement

राजस्थान के लिए पिछले मैच में इंग्लैंड के ऑलराउंड बेन स्टोक्स ने मुंबई के खिलाफ शानदार शतक(107) जमाया था। लेकिन अब इस बड़े ऑलराउंडर ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में राजस्थान रॉयल्स के अपने पसंदीदा खिलाड़ी  का नाम बताया है। 

Advertisement

अपनी आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स में स्टोक्स का पसंदीदा खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऑलराउंडर राहुल तेवतिया है। स्टोक्स ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में तेवतिया की फोटो पोस्ट की और निचे कैप्शन में लिखा,"मेरे पसंदीदा रॉयल।"

गौरतलब है कि तेवतिया ने इस साल राजस्थान के लिए कुछ हारे हुए मैच जिताये है जिसके कारण ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट फैंस बल्कि विदेशी क्रिकेट फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे है।  पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने तो ये तक कह दिया था कि अगर तेवतिया अपने बल्लेबाजी से टीम के लिए ऐसे ही मैच जताते है तो वह अगले टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में जगह बना सकते है। 

मुंबई के खिलाफ मैच से पहले स्टोक्स का बल्ला खामोश था लेकिन मुंबई के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में उन्होंने अपने विस्फोटक बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए एक हैरतअंगेज पारी खेली और टीम के प्लेऑफ के मौके को जीवित रखा है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार