17 जुलाई,नई दिल्ली। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पारी के दौरान एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया। स्टोक्स दूसरे दिन 59 रन के व्यक्तिगत स्कोर से आगे खेलने उतरे,अपनी इस पारी में और 3 रन का इजाफा करते ही स्टोक्स ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने 8000 रन पूरे कर लिए।

Advertisement

इसके साथ ही बेन स्टोक्स फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन और 300 विकेट पूरे करने के मामले में इंग्लैंड के दूसरे सबसे तेज क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 141 मैचों में यह मुकाम हासिल किया है। 

Advertisement

बतौर इंग्लैंड क्रिकेटर उनसे तेज यह कारनामा सिर्फ महान क्रिकेटर डब्लयूजी ग्रेस ने किया। उन्होंने इसके लिए सिर्फ 97 मुकाबले खेले थे। 

बता दें कि साउथेम्पटन मे खेले गए पहले मुकाबले में स्टोक्स ने टेस्ट में सबसे तेज 4000 रन औऱ 150 विकेट लेने के मामले में कपिल देव,इयान बॉथम,जैक कैलिस और डेनियल विटोरी जैसे दिग्गजों को पछाड़ा था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार