ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के दौरान एक मजेदार वाकया देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान बेन स्टोक्स साथी खिलाड़ी मार्क वुड से मजे लेते हुए नजर आए।
फॉक्स कमेंट्री टीम से एक लाइव इंटरव्यू के दौरान मार्क वुड एक सवाल का जवाब दे रहे थे, तभी पीछे से बेन स्टोक्स पानी की बोतल से उनपर झूठा पानी फेकते हुए दिखे। वह इंटरव्यू के दौरान वुड का ध्यान भंग करना चाह रहे थे। स्टोक्स अपने इस प्लान में कामयाब हुए औऱ वह आखिरी में वुड ने परेशान होकर पीछे मुड़कर कहा, 'इसे पैक करो, यार!'
इस वाकये की वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 31 रन के कुल स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड अभी भी 51 रन पीछे है। इंग्लैंड के 185 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 267 रन बनाए और इंग्लैंड पर 82 रन की बढ़त बनाई।
ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में मिचेल स्टार्क औऱ स्कॉट बोलैंड ने दो-दो विकेट हासिल किए।