England vs New Zealand 3rd Test Playing XI: न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रैंट ब्रिज में होने वाली तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने मंगलवार (23 जून) को अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया। दो हफ़्ते पहले चेल्सी के एक नाइटक्लब में हुई घटना के बाद बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और गस एटकिंसन (Gus Atkinson) की वापसी हुई है।
स्पिनर शोएब बशीर की भी टीम में वापसी हुई है, लॉर्ड्स में सीरीज़ के पहले मैच में उन्हें एक भी गेंद फेंकने का मौका नहीं मिला था और ओवल में हुए दूसरे टेस्ट में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। हालांकि पहले टेस्ट में जीत के हीरो रहे ऑली रॉबिन्सन की वापसी नहीं हुई है।
दूसरे बच्चे के जन्म के चलते दूसरे टेस्ट स बाहर हुए जैमी स्मिथ की वापसी हुई है। ओवल टेस्ट में स्मिथ की जगह युवा जेम्स रेव को टीम में मौका मिला था, हालांकि वह छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे।
BREAKING NEWS
— England's Barmy Army (@TheBarmyArmy) June 23, 2026
England have named their XI for the third Test against New Zealand at Trent Bridge
Ben Stokes is BACK! #ENGvNZ pic.twitter.com/6QEIGpNiBS
बता दें कि इंग्लैंड को अपने पिछले सात टेस्ट मैच में से छह में हार का सामना करना पड़ा है, यह सिलसिला सितंबर 2025 में उसी मैदान पर भारत की उस जीत से शुरू हुआ था, जिससे सीरीज़ बराबरी पर आ गई थी।
गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन
Also Read: LIVE Cricket Score
बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर,जोश टंग, शोएब बशीर।