इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स अगले सीजन बिग बैश लीग (बीबीएल) में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। मंगलवार को इसकी पुष्टि हुई। एडिलेड स्ट्राइकर्स के कोच टिम पेन ने स्टोक्स को साइन करने का किस्सा साझा किया है।

Advertisement

टिम पेन ने पत्रकारों से बातचीत कहा, "हमने स्टोक्स को एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में पहचाना जो मैदान पर अपने प्रदर्शन से कहीं ज़्यादा टीम पर असर डाल सकता है। वह कई चीजों में माहिर है। मुझे लगता है कि स्टोक्स के साथ कुछ ऐसी बातें भी हैं जो समझ से बाहर हैं। उनकी मौजूदगी और नेतृत्व क्षमता और फैंस से जुड़ाव बेहद अलग है। दुनिया में ऐसे बहुत कम खिलाड़ी हैं जिनके बारे में मैंने नहीं सोचा होगा कि वे इन सभी चीजों में माहिर हैं। एक क्रिकेटर के तौर पर अभी भी बहुत ऊंचे स्तर पर हैं। हमने यह फैसला बहुत जल्दी किया और काफी आक्रामक तरीके से उनका पीछा किया।"

पेन ने कहा, "स्टोक्स हमें बहुत लचीलापन देते हैं। मुझे लगता है कि शुरू में मेरी बातचीत इस बारे में थी कि हम उसका इस्तेमाल कैसे करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के तेज, उछाल वाले विकेट उन्हें सच में सूट करते हैं। इसलिए, वह पारी की शुरुआत लिए भी बिल्कुल उपयुक्त हैं। मैं टेस्ट क्रिकेट में ऐसी कुछ खतरनाक पारियों के आखिर में रहा हूं जहां आपको लगता है कि आप फील्ड डिफेंड नहीं कर सकते। वह 360 (डिग्री) पर खेल सकते हैं। उनमें पावर और क्लास है। बैट के साथ उसका स्किल लेवल और स्पिन का उसका खेल, वह बस एक हरफनमौला, वर्ल्ड-क्लास बल्लेबाज हैं। हमें लगता है कि यह शायद उसके और हमारे लिए सबसे अच्छा फिट है।"

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन को उम्मीद है कि स्टोक्स बल्ले के अलावा गेंद और क्षेत्ररक्षण काफी योगदान दे सकते हैं।

स्टोक्स की गेंदबाजी पर बात करते हुए पेन ने कहा, "गेंद के साथ वह लोगों को चौंका सकते हैं। मैंने उनके खिलाफ खेला है। वह लोगों की सोच से थोड़ा तेज़ है। उनके पास बहुत अच्छा स्किल है। वह गेंद को दोनों तरफ स्विंग कर सकते है। हमें लगता है कि हम उसे गेम के सभी फेज में गेंद के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं।"

पेन ने कहा, स्टोक्स की मौजूदगी बीबीएल में काफी दिलचस्पी पैदा कर सकती है।

स्टोक्स की गेंदबाजी पर बात करते हुए पेन ने कहा, "गेंद के साथ वह लोगों को चौंका सकते हैं। मैंने उनके खिलाफ खेला है। वह लोगों की सोच से थोड़ा तेज़ है। उनके पास बहुत अच्छा स्किल है। वह गेंद को दोनों तरफ स्विंग कर सकते है। हमें लगता है कि हम उसे गेम के सभी फेज में गेंद के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

स्टोक्स उन खिलाड़ियों में से हैं जो नए डायरेक्ट-साइनिंग सिस्टम के तहत कॉम्पिटिशन में शामिल हो रहे हैं, जिसने ओवरसीज प्लेयर ड्राफ्ट की जगह ले ली है। बेन स्टोक्स ने अपने ओवरऑल टी20 करियर में 162 मैचों में 2 शतक और 10 अर्धशतक लगाते हुए 3,027 रन बनाए हैं और 93 विकेट लिए हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार