इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कोलकाता के इडन गार्डन्स स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का 44वां मुकाबला खेला जा रहा है जहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और जोस बटलर के टॉस जीतते ही पाकिस्तान का इस वर्ल्ड कप से बाहर होना भी तय हो गया। इस मैच में टॉस हारने के बाद पाकिस्तानी टीम को अपने गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन इस मैच में वो नहीं दिखा।

Advertisement

इंग्लैंड के ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए तेजी से 82 रन जोड़ दिए और इसके बाद जब पाकिस्तान ने जल्दी से दो विकेट लिए तो उसके बाद बेन स्टोक्स और जो रूट ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। पिछले मैच में शतक लगाने वाले स्टोक्स इस मैच में भी शानदार लय में नजर आए और शाहीन अफरीदी द्वारा कैच छूटने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Advertisement

ये इंग्लिश पारी का 27वां ओवर था जब बेन स्टोक्स ने शाहीन की जमकर कुटाई की। इस ओवर में स्टोक्स ने कुल 3 चौके लगाकर शाहीन का कॉन्फिडेंस खत्म कर दिया। स्टोक्स ने कुछ ऐसा ही भारत के खिलाफ मुकाबले के दौरान मोहम्मद शमी के साथ करने की कोशिश की थी लेकिन शमी की गेंद को वो छू भी नहीं पा रहे थे और आखिरकार शमी ने उन्हें चारों खाने चित्त करते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया था लेकिन यहां स्टोक्स शाहीन के साथ वो करने में कामयाब रहे जो वो करना चाहते थे। स्टोक्स के वो तीन चौके आप नीचे देख सकते हैं।

अगर इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो वो इस प्रकार है।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल राशिद

Also Read: Live Score

Advertisement

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार