22 फरवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल नीलामी में करोड़ों कमानें वाले बेन स्टो्क्स , क्रिस वोक्स और जॉस बटलर ने आयरलैंड के खिलाफ होने वाली वन डे सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है।  इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार (21 फरवरी) को इसकी जानकारी दी। इन तीनों ने ये फैसला इसलिए लिया है कि वह ज्यादा से ज्यादा आईपीएल खेल सकें

Advertisement

इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर टीम के कप्तान इयॉन मॉर्गन और सलमी बल्लेबाज जेसन रॉय औऱ सैम बिलिंग्स को आईपीएल बीच में ही छोड़कर 1 मई को वापस वतन लौटना होगा। इंग्लैंड की टीम आयरलैंड के खिलाफ दो वन डे मैचों की सीरीज खेलेगी जिसका एक मैच ब्रिस्टल और एक लॉर्ड्स में होगा। टाइमल मिल्स और क्रिस जॉर्डन जो इंग्लैंड की वन डे टीम का हिस्सा नहीं हैं। ये दोनों पूरा आईपीएल खेलेंगे। 

Advertisement

स्टोक्स,वोक्स और बटलर की गैरमौजूदगी में जॉनी बेयरस्टो और रिसी टॉप्ले को टीम में मौका मिल सकता है। जिससे वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। 

लेकिन स्टोक्स, बटलर औऱ वोक्स को आईपीएल छोड़कर 14 मई तक वापस लौटना होगा। जिसके बाद वह टीम के साथ स्पेन में ट्रेनिंग कैंप के लिए जाएंगे और इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वन डे सीरीज खेलेंगे। जिसक पहला मुकाबला 24 मई को हेडिंग्ले में होगा। चैपिंयस ट्रॉफी से पहले ये सीरीज इंग्लैंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। 

ये सभी खिलाड़ी आईपीएल प्लेऑफ के लिए मौजूदा नहीं रहेंगे। हालांकि ये अलग बात हैं कि उनकी टीमें प्लेऑफ में पहुंचती हैं या नहीं। आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबले 16 मई से शुरू होंगे और फाइनल 21 फरवरी को हैदराबाद में खेला जाएगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार