रेस्ट ऑफ इंडिया ने मध्य प्रदेश को 238 रन के बड़े अंतर से पराजित कर ईरानी ट्रॉफी 2022-23 का खिताब जीत लिया। यशस्वी जायसवाल को 357 रन (213 और 144) की शानदार के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Advertisement

रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहली पारी में 484 रन बनाये जबकि मध्य प्रदेश की टीम 294 रन पर सिमट गयी। शेष भारत ने दूसरी पारी में 246 रन बनाकर मध्य प्रदेश के सामने जीत के लिए 437 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मध्य प्रदेश की टीम 198 रन पर सिमट गयी।

Advertisement

मध्य प्रदेश ने कल के दो विकेट पर 81 रन से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन उसका कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं निभा पाया। कप्तान हिमांशु मंत्री ने 51, हर्ष गवली ने 48 और अमन सोलंकी ने 31 रन बनाये। शेष भारत की तरफ से सौरभ कुमार ने 60 रन पर तीन विकेट लिए जबकि मुकेश कुमार, अतीत शेठ और पुलकित नारंग को दो-दो विकेट मिले।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार