Beth Mooney Record: द हंड्रेड विमेंस 2026 का 25वां मुकाबला शनिवार, 08 अगस्त को एमआई लंदन और ट्रेंट रॉकेट्स (MIL-W vs TR-W) के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) की दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ बेथ मूनी (Beth Mooney) अपने बैट से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 32 वर्षीय बेथ मूनी 349 टी20 मैचों में 6 शतक और 93 अर्धशतक लगाकर 11,173 रन बना चुकी हैं। खास बात ये है कि आज वो MI London के खिलाफ महज़ दो रन बनाती ही न्यूजीलैंड की महान सुज़ी बेट्स को पछाड़ देंगी और विमेंस टी20 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी।
इस लिस्ट में बेथ मूनी फिलहाल तीसरी पॉजिशन पर हैं। उनसे ऊपर सिर्फ न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन (433 मैचों में 11,413 रन) और न्यूजीलैंड की ही सुज़ी बेट्स (422 टी20 मैचों में 11,174 रन) हैं।
विमेंस टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी
- सोफी डिवाइन - 433 मैचों की 426 पारियों में 11,413 रन
- सुजी बेट्स - 422 मैचों की 409 पारियों में 11,174 रन
- बेथ मूनी - 349 मैचों की 341 पारियों में 11,173 रन
- एलिस पेरी - 399 मैचों की 339 पारियों में 9,873 रन
- मेग लैनिंग - 320 मैचों की 307 पारियों में 9,449 रन
ध्यान दें कि MI London Women और Trent Rockets Women के बीच केनिंग्टन ओवल में होने वाला मुकाबला बेथ मूनी के करियर का 350वां टी20 मुकाबला होगा। विमेंस टी20 में अब तक सिर्फ पांच ही खिलाड़ियों ने 350 प्लस मुकाबले खेले हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
ट्रेंट रॉकेट्स विमेंस पूरा स्क्वाड: सोफिया डंकली, बेथ मूनी (विकेटकीपर), नैट साइवर-ब्रंट, एश्ले गार्डनर (कप्तान), सोफी लफ, बेस हीथ, जॉर्जिया एडम्स, जॉर्जिया एलविस, किम गर्थ, चार्ली फिलिप्स, सामंथा बेट्स, केटी लेविक, सोफी मुनरो, ऐल्सा लिस्टर, एम्मा जोन्स, मिली टेलर।