Beth Mooney Record: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का फाइनल बीते रविवार, 05 जुलाई को लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला गया था जहां ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवर में 151 रनों का लक्ष्य हासिल करके इंग्लैंड को 7 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में बेथ मूनी (Beth Mooney) ने 49 गेंदों पर 10 चौके लगाकर 64 रन ठोके और एक साथ कई खास रिकॉर्ड बना दिए।

Advertisement

विराट के रिकॉर्ड की बराबरी की: बेथ मूनी ने साल 2026 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में 7 मैचों में 238 रन बनाए हैं जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसी के साथ अब वो विराट कोहली की बराबरी करके टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीतने वाली सिर्फ दूसरी खिलाड़ी बन गईं हैं।

Advertisement

दो बार टी20 वर्ल्ड कप में POTT जीतने वाले खिलाड़ी

  • विराट कोहली - साल 2014 और 2016 (पुरुष टी20 वर्ल्ड कप)
  • बेथ मूनी - साल 2020 और साल 2026 (महिला टी20 वर्ल्ड कप)

ये रिकॉर्ड भी किए अपने नाम: बेथ मूनी ने साल 2026 के महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के सामने 64 रनों की पारी खेली। ये किसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में उनकी तीसरी 50 प्लस की इनिंग थी जिसे पूरा करने वो सर्वाधिक बार ये कारनामा करने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं। उनके अलावा कुमार संगाकारा (साल 2009 और 2014), मार्लन सैमुअल्स (साल 2012 और 2016) और विराट कोहली (साल 2014 और 2024) ने दो-दो बार ये कारनामा किया।

इसके अलावा बेथ मूनी को फाइनल में उनकी 64 रनों की पारी के लिए POTM अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, जो कि महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में उनका दूसरा POTM अवॉर्ड (साल 2023 और 2026) है। ये अवॉर्ड जीतकर उन्होंने मार्लन सैमुअल्स की बराबरी की है जिन्होंने साल 2012 और साल 2016 में ये अवॉर्ड जीता था।

Also Read: LIVE Cricket Score

इतना ही नहीं, बेथ मूनी एक ही विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के एडिशन में POTM और POTT अवॉर्ड जीतने वाली भी सिर्फ दूसरी खिलाड़ी बन गईं हैं। उनसे पहले सिर्फ अमेलिया केर ने ये रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने साल 2024 में ये कारनामा किया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार