भारत के खिलाफ मंगलवार (27 जुलाई) को खेले जाने वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है।  भानुका राजपक्षे (Bhanuka Rajapaksa) उंगली में चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा चरिथ असलंका (Charith Asalanka) और पथुम निसानका (Pathum Nissanka) के खेलने को लेकर संदेह बना हुआ है। 

Advertisement

बता दें कि भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज में श्रीलंका के कई सीनियर खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। इसके अलावा निरोशन डिकवेला, कुसल मेंडिस, और दनुष्का गुणथिलक इंग्लैंड दौरे पर बायो-बबल उलंघ्घन के कारण सस्पेंड चल रहे हैं। 

Advertisement

भानुका को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान घुटने में चोट लग गई थी, लेकिन उन्होंने तीनों मुकाबले खेले। 

पहले टी-20 में शानदार बल्लेबाजी करने वाले असलंका को हैमस्ट्रिंग में चोट की खबर है वहीं निसानका को नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान गेंद लग गई थी। दोनों के खेलने को लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं हैं। 

गौरतलब है कि श्रीलंका को पहले टी-20 में भारतीय टीम के हाथों 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 18.3 ओवरों में 126 रनों पर ऑलआउट हो गई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार