यूपी टी20 लीग (UP T20 League 2026) में मंगलवार (25 अगस्त) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 20वां मुकाबला लखनऊ फाल्कन्स (Lucknow Falcons) और काशी रुद्रास (Kashi Rudras) के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ फाल्कन्स की कप्तानी कर रहे भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने अपन पुराने अंदाज वाली स्विंग गेंदबाजी का शानदार नजारा पेश किया।
36 साल के भुवनेश्वर कुमार ने काशी रुद्रास की पारी के तीसरे ओवर में ही अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने साहब युवराज सिंह को 14 रन के स्कोर पर आउट किया। विकेटकीपर कार्तिकेय सिंह ने उनका शानदार कैच लपका।
इसके बाद भुवनेश्वर ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर काशी रुद्रास के कप्तान करण शर्मा को भी पवेलियन भेज दिया। करण सिर्फ तीन गेंदों का सामना कर पाए और बिना खाता खोले ही विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए।
इसके बाद भुवनेश्वर ने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना तीसरा विकेट भी हासिल कर लिया। इस बार दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी उनकी गेंद का शिकार बने। गोस्वामी 9 रन बनाकर डीप स्क्वायर लेग पर कैच आउट हुए। इस विकेट के साथ काशी रुद्रास का स्कोर 4.2 ओवर में ही 28 रन पर तीन विकेट हो गया।
VIDEO:
भुवनेश्वर कुमार ने पावरप्ले में अपने तीन ओवर के स्पेल में सिर्फ 13 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने अपना चार ओवर का पूरा स्पेल 20 रन देकर तीन विकेट के शानदार आंकड़े के साथ खत्म किया। उनकी बेहतरीन शुरुआत के चलते काशी रुद्रास की पूरी टीम 19.1 ओवर में 126 रन पर सिमट गई।
Also Read: LIVE Cricket Score
भुवनेश्वर कुमार पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं और उनके प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम में उनकी वापसी की मांग भी लगातार होती रही है। आईपीएल 2026 में भी उन्होंने RCB के लिए खेलते हुए गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 16 मैचों में 17.89 की औसत से 28 विकेट अपने नाम किए थे और इस सीजन के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे थे।