यूपी टी20 लीग के पहले संस्करण में कई आगाज़ हो चुका है। बुधवार (30 अगस्त) को इस लीग की रंगारंग शुरुआत हुई और कई बॉलीवुड सितारों ने ओपनिंग सेरेमनी पर अपने जलवे बिखेरे। वहीं, टूर्नामेंट के पहले मैच में नोएडा सुपरकिंग्स और कानपुर सुपरस्टार्स का मुकाबला हुआ जिसमें नोएडा की टीम ने 16 रनों से जीत दर्ज की।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए नोएडा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए और जवाब में कानपुर की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन ही बना पाई। समर्थ सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मैच में भारतीय टीम से बाहर चल रहे भुवनेश्वर कुमार भी नोएडा की तरफ से खेल रहे थे और इस मैच में उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से अपने फैंस को बता दिया कि अभी उनमें काफी दमखम बाकी है।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर भुवी की एक गेंद का वीडियो काफी वायरल हो रहा है इस गेंद को देखकर आपको भी पुराने भुवी की याद आ जाएगी। भुवी अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और इस मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब कानपुर के बल्लेबाजों को उन्होंने अपनी गेंदबाजी से हिला कर रख दिया। इस मैच में भुवी ने 4 ओवर डाले और 16 रन देकर 2 विकेट लिए। इन दो विकेटों में से कानपुर के बल्लेबाज समीर रिज़वी का विकेट चर्चा का विषय रहा।

Also Read: Cricket History

भुवी ने एक शानदार इन स्विंगर गेंद डाली जिसका समीर के पास कोई जवाब नहीं था और जब तक उनका बल्ला आता तब तक गेंद स्टंप्स में जा घुसी थी। उनकी इस गेंद का वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस गेंद को देखकर फैंस कह रहे हैं कि अभी भी भुवी में काफी क्रिकेट बची हुई है। फिलहाल भुवी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और उनका आगामी वर्ल्ड कप में खेलना भी मुश्किल लग रहा है लेकिन अगर वो अपने इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखते हैं तो वो चयनकर्ताओं को उनके बारे में सोचने पर मज़बूर जरूर कर देंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार