13 दिसंबर। 15 दिसंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मैच खेला जाएगा। उससे पहले भारतीय टीम को झटका लगा है। एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार चोटिल हो गए हैं जिसके कारण उनका वनडे सीरीज में खेलना मुश्किल है।

Advertisement

ऐसे में वनडे टीम में भुवी की जगह फिलहाल दिल्ली के रणजी ट्रॉफी खेल रहे तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया जा सकता है। वैसे अभी बीसीसीआई ने इस बात का ऑफिशियली ऐलान नहीं किया है लेकिन खबर को लेकर कई मीडिया कर्मियों ने पुष्टी कर दी है।

Advertisement

गौरतलब है कि इसी साल अगस्त माह से भुवी चोट के कारण टीम से बाहर थे उन्हें हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में फिर से वापसी करने का मौका मिला था लेकिन एक बार फिर चोटिल होने से यकिनन भुवनेश्वर कुमार के लिए यह बड़ा झटका है। हाल ही में भारत ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की टी 20 सीरीज में 2-1 से मात दी है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार