मैनचेस्टर, 16 जून (CRICKETNMORE)| भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोटिल हो कर पाकिस्तान के साथ यहां जारी विश्व कप मुकाबले के दौरान मैदान से बाहर चले गए हैं और उनका इस मुकाबले के दौरान अब लौटना सम्भव नहीं है।

Advertisement

भुवनेश्वर भारतीय पारी के पांचवें ओवर की चौथी गेंद करने के दौरान हैमस्ट्रींग की समस्या के कारण बाहर जाने को मजबूर हुए। उनका ओवर विजय शंकर ने पूरा किया। 
पहला विश्व कप खेल रहे शंकर ने अपनी पहली ही गेंद पर इमाम उल हसन को पगबाधा आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

Advertisement

इमाम सात रन बनाकर 13 के कुल योग पर पवेलिटन लौटे। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 336 रन बनाए हैं। 

बाद में क्रिकइंफो ने खुलासा किया कि भुवनेश्वर अपने कोटे का बचा हुआ ओवर पूरा करने के लिए मैदान में नहीं लौट सकेंगे क्योंकि उनकी हैमस्ट्रींग की समस्या खत्म नहीं हुई है।

भुवी के जाने से भारत को नुकसान हो सकता है क्योंकि अब भारत को एक अतिरिक्त गेंदबाज को उपयोग में लाना होगा। भुवी ने इस मैच में काफी किफायती गेंदबाजी की थी। उन्होंने 2.4 ओवर में सिर्फ आठ रन दिए थे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार