इंडियन क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) एक समय इंडियन बॉलिंग अटैक को लीड करते थे और टीम की जान हुआ करते थे। लेकिन अब समय ऐसा आ गया है कि स्विंग के युवराज भुवनेश्वर कुमार को इंडियन बी टीम में भी जगह नहीं मिल रही है। हाल ही में भारतीय चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS T20 Series) के खिलाफ 23 नवंबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्य टीम का ऐलान किया, जिसमें भी भुवनेश्वर का नाम शामिल नहीं है। ऐसे में अब फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर भुवनेश्वर कुमार की इतनी अनदेखी क्यों हो रही है?

Advertisement

अगर आप भी भुवनेश्वर कुमार के फैंस में से एक हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसी खबरें सामने आ रही है कि भारतीय चयनकर्ता भुवनेश्वर कुमार के नाम पर बिल्कुल भी विचार नहीं कर रहे हैं। यानी इसका मतलब है कि अब भुवनेश्वर कुमार के इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के दरवाजे लगभग-लगभग पूरी तरह बंद हो चुके हैं।

Advertisement

भुवनेश्वर कुमार फिलहाल 33 साल है, ऐसे में वह अभी भी अपने कुछ साल इंडियन क्रिकेट को दे सकते हैं। इसके लिए वह लगातार मेहनत भी कर रहे हैं और घरेलू क्रिकेट खेलकर अपनी फिटनेस दिखा रहे हैं। लेकिन चयनकर्ताओं ने उनसे मुँह मोड़ लिया है। वो अब नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं जिस वजह से भुवनेश्वर कुमार को वापसी के लिए टीम में जगह नहीं मिल रही है।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि भुवनेश्वर कुमार ने इंडिया के लिए 21 टेस्ट, 121 वनडे और 87 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 63 टेस्ट विकेट, 141 ओडीआई विकेट, और 90 टी20 विकेट झटके। भुवनेश्वर इंडियन टीम के सबसे कामियाब गेंदबाज़ों में से एक हैं लेकिन अब लगभग-लगभग इस खिलाड़ी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो चुका है। ये भी जान लीजिए कि भुवनेश्वर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 सीरीज में खेला था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार