आईपीएल 2023 के 34वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। भुवनेश्वर ने दिल्ली के बल्लेबाज फिल साल्ट को गोल्डन डक पर आउट करते हुए आईपीएल में बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट करने के मामले में दूसरे नंबर पर काबिज हो गए है। 

Advertisement

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज भुवी ने आईपीएल में बल्लेबाजों को 25 बार 0 के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई है। पहले नंबर पर लासिथ मलिंगा का नंबर आता है। उन्होंने आईपीएल में 36 बार बल्लेबाजों को जीरो पर अपना शिकार बनाया है। वहीं ड्वेन ब्रावो तीसरे स्थान पर विराजमान है। उन्होंने 0 के स्कोर पर 24 खिलाड़ियों को आउट किया है। उमेश यादव और ट्रेंट बोल्ट 22-22 बार खिलाड़ियों को 0 पर आउट करने के साथ चौथे और 5वें स्थान पर है। 

Advertisement

वहीं आईपीएल में बल्लेबाजों को बोल्ड करने की बात की जाए तो भुवी 37 विकेट के साथ चौथे स्थान पर है। इसके बाद 63 विकेट के साथ लासिथ मलिंगा है। वहीं दूसरे स्थान पर 45 विकेट के साथ स्पिनर पीयूष चावल ने अपना कब्जा जमाया है। 44 विकेट के साथ सुनील नरेन तीसरे और 36 विकेट के साथ रवींद्र जडेजा 5वें स्थान पर है। 

34वें मैच में  दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 144 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ मनीष पांडे ने 27 गेंद में 2 चौको की मदद से 34 रन का योगदान दिया। वहीं अक्षर पटेल ने भी 34 गेंद में 4 चौको की मदद से 34 रन की पारी खेली। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 69 (59) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। 

मनीष और अक्षर के अलावा मिचेल मार्श ने 15 गेंद में 5 चौको की मदद से 25 रन का योगदान दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट वॉशिंगटन सुंदर ने लिए। उन्होंने 4 ओवर के अपने कोटे में 28 रन देते हुए 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में मात्र 11 रन देते हुए 2 विकेट अपने नाम किये। इन दोनों के अलावा टी नटराजन ने एक विकेट लिया। 

टीमें 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर  (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, सरफराज खान, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, रिपल पटेल, एनरिक नॉर्खिया, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रूक, एडेन मार्करम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, वाशिंगटन सुंदर, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार