भारत के शानदार स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के तारीफों के पुल बांधे है। भुवी ने साल 2012-13 में ही धोनी की कप्तानी में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया था। उसके बाद भुवी ने भारत के लिए तीनों ही क्रिकेट फॉर्मेट में जबरदस्त गेंदबाजी की और टीम इंडिया के लिए कई मैच जिताऊ प्रदर्शन भी किया है।

Advertisement

बीसीसीआई ने हाल ही में ट्विटर पर भुवनेश्वर कुमार की एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने थाला की तारीफ की है। उन्होंने वीडियो में कहा कि धोनी हमेशा सबकी मदद करते थे और युवा खिलाड़ियों को अच्छी तरीके से गाइड करते थे।

Advertisement

भुवी ने वीडियो में कहा," मुझे लगता है की मैंने उनको रिटायरमेंट के समय यह पोस्ट किया था। सभी जानते थे कि वो किस तरह के खिलाड़ी है। लेकिन मैंने पोस्ट किया था कि वो बतौर इंसान कैसे है। वो हमेशा दूसरों की मदद करते हैं। अगर आप किसी से भी धोनी से बात करे तो वो आपको बताएंगे की को कितने मददगार थे। वो हमेशा युवा खिलाड़ियों को सही राह दिखाते थे।"

बता दें कि धोनी ने साल 2020 में 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कहा था। धोनी के अलावा उसी दिन टीम इंडिया के उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार