BBL 2022-23 : पर्थ स्कॉर्चर्स ने बिग बैश लीग 2022-23 के क्वालिफायर मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में सिडनी सिक्सर्स ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनकी पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में कुल 151/8 तक ही पहुंच पाई और इसके बाद स्कॉर्चर्स के लिए एश्टन टर्नर (84 नाबाद) और कैमरुन बैनक्रॉफ्ट (53 नाबाद) की जोड़ी ने शानदार पार्टनरशिप करके स्कॉर्चर्स को 19वें ओवर में जीत दिला दी और इस जीत के साथ ही स्कॉर्चर्स की टीम फाइनल में पहुंच गई है। 

Advertisement

हालांकि, इस दौरान सिक्सर्स के पास इस साझेदारी को तोड़ने का एक आसान मौका भी आया था लेकिन डेनियल क्रिस्चियन और विकेटकीपर फिलिप्स के बीच एक बहुत बड़ा कन्फयुज़न हो गया जिसके चलते किसी ने भी ये कैच नहीं पकड़ा। ये घटना पर्थ स्कॉर्चर्स की पारी के दौरान 13वें ओवर में देखने को मिली। इस ओवर की पहली ही गेंद पर कैमरुन बैनक्रॉफ्ट ने एक हवाई शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन शॉट मिसटाइम हो गया और गेंद 30 यार्ड सर्कल में ही हवा में घूमती रही।

Advertisement

डेनियल क्रिश्चियन के लिए ये आसान सा कैच था लेकिन इसे पकड़ने के लिए विकेटकीपर फिलिप्स भी आ रहे थे जिसे लेकर दोनों के बीच कंफ्यूजन हो गया और क्रिश्चियन ने इस कैच को पकड़ने की कोशिश ही नहीं की। इस ड्रॉप कैच को देखकर सिक्सर्स के कप्तान मोइसेस हेनरिकेस गुस्से में नजर आए। इस कॉमेडी वाली कन्फयुज़न का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस मैच की बात करें तो एश्टन टर्नर को उनकी नाबाद 84 रनों की आतिशी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। स्कॉर्चर्स की टीम अब फाइनल में पहुंच गई है और स्कॉर्चर्स के कप्तान एश्टन टर्नर चाहेंगे कि वो अपनी इस फॉर्म को एक और मैच के लिए बचाकर रखें और स्कॉर्चर्स को बीबीएल का खिताब दिलवाएं। हालांकि, स्कॉर्चर्स के फाइनल में पहुंचने के बाद अभी भी उन्हें ये नहीं पता है कि फाइनल में उनकी टक्कर किसके साथ होनी है ऐसे में उन्हें इंतज़ार रहेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार