Sydney Sixers vs Brisbane Heat: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर बिग बैश लीग के दौरान लाइव मैच में गजब की कंफ्यूजन देखने को मिली। ब्रिसबेन के कप्तान जिमी पीयरसन ने छठे ओवर में स्पिन गेंदबाजी को अटैकर पर लाकर मैच में पकड़ बनाने की कोशिश की ऑफ स्पिनर नाथन मैकस्वीनी ने ओवर में चार रन दिए। सिक्सर्स का स्कोर 43-1 था जब बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुह्नमैन अगला ओवर फेंकने के लिए आए।

Advertisement

कुह्नमैन के ओवर की पहली गेंद ऑफ स्टंप से थोड़ी बाहर थी। बैटर फिलिप ने स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन गेंद विकेटकीपर जिमी पीयरसन के दस्तानों में पहुंचने से पहले कहीं टकरा गई, उन्होंने गेंद को पकड़ लिया। उन्होंने अपील की, लेकिन अंपायर सैम नोगाज्स्की ने इस अपील को ठुकराते हुए बल्लेबाज को नॉटआउट करार दिया।

Advertisement

ब्रिसबेन के कप्तान जिमी पीयरसन ने रिव्यू लेने का फैसला किया। रिप्ले में पता चला कि गेंद पैड पर टकराने से पहले बैट से टकराई है। थर्ड अंपायर को लगा कि रिव्यू LBW का है इसलिए उसने आगे जांच ही नहीं की और टीवी अंपायर पॉल विल्सन ने बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया। ऑनफील्ड अंपायर ने बल्लेबाज को फिर से नॉटआउट दे दिया।

लेकिन, पीयरसन के मन में सवाल था कि अगर गेंद बल्ले से टकराई है तो फिर उन्होंने कैच पकड़ा है और उनकी अपील अनसुलझी रह गई थी। फील्डरों ने जोर देकर कहा कि टीवी अंपायर विल्सन इसे फिर से देखें। इसके बाद टीवी अंपायर पॉल विल्सन को पूरा मामला दोबारा देखना पड़ा जिसके कुछ देर बाद बल्लेबाज को कैच आउट दिया गया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार