Adam Zampa Injury: पाकिस्तान के खिलाफ रविवार (1 फरवरी) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटनरेशनल में मिली करारी हार के साथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को एक और झटका लगा है। टीम के स्टार स्पिनर एडम जाम्पा चोटिल हो गए हैं।
जाम्पा ने इस मुकाबले में गेंदबाजी में सिर्फ दो ओवर डाले औऱ बिना कोई विकेट लिए 20 रन दिए। इसके बाद वह ग्रोइन में के कारण लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बल्लेबाजी नहीं करने उतरे। हालांकि जाम्पा की चोट कितनी गंभीर है , इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
बता दें कि भारत औऱ श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से वर्ल्ड कप खेला जाना है, ऐसे में जाम्पा का चोटिल होना ऑस्ट्रेलियाई खेमे के लिए अच्छी खबर नहीं है। दिग्गज तेज गेंदबाज पैट कमिंस पहले ही चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में वह सबसे सफल ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज रहे। पहले दो मैच में उन्होंने 5 विकेट अपने खाते में डाले।
गौरतलब है कि इस मैच में पाकिस्ता ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रन के विशाल अंतर से हरा दिया औऱ सीरीज 3-0 से अपने नाम की। इस फॉर्मेट में रनों के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी हार है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। कप्तान सलमान आगा ने 56 रन, बाबर आजम ने नाबाद 50 रन और शादाब खान ने 46 रन की पारी खेली।
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 16.5 ओवर में 96 रन पर ऑलआउट हो गई। मार्कस स्टोइनिस 23 रन और कैमरून ग्रीन 22 रन के अलावा कोई और बल्लेबाज ज्याजा देर क्रीज पर नहीं टिक सका।
Also Read: LIVE Cricket Score
पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद नवाज ने 5 विकेट झटके। इसके अलावा शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट, अबरार अहमद और नसीम शाह ने भी 1-1 विकेट हासिल किया।