आईपीएल 2023 के 38वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के बाद, मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए। ये लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बुरी खबर है। लखनऊ ने इतिहास रच दिया क्योंकि उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जो कि आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

Advertisement

लखनऊ की तरफ से पहला ओवर करने आये मार्कस स्टोइनिस ने 5वीं गेंद पर पंजाब के कप्तान शिखर धवन को आउट कर दिया। इसके बाद जब वो दूसरे ओवर करने आये तो बल्लेबाज अथर्व तायडे ने सीधा शॉट खेला। गेंद को रोकने के प्रयास में, स्टोइनिस ने अपने हाथों को फॉलो-थ्रू में डाला और अपनी अंगुली को चोटिल करवा बैठे। तुरंत इसके बाद एलएसजी फिजियो मैदान पर आये और उन्हें लेकर चले गए। उन्होंने इस ओवर में 5 गेंदे डाली थी। उनका ओवर आयुष बदोनी ने पूरा किया। 

लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा स्टोइनिस के बल्ले से निकले। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 40 गेंद में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं मेयर्स ने 24 गेंद में 7 चौको और 4 छक्कों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज पूरन ने 45(19) और युवा बल्लेबाज बदोनी ने 43(24) रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट कागिसो रबाडा ने लिए। वहीं एक-एक विकेट अर्शदीप सिंह, लिविंगस्टोन और सैम कुरेन को मिला। 

टीमें 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: अथर्व तायडे, शिखर धवन (कप्तान), सिकंदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह। 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुनाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, आवेश खान, यश ठाकुर। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

पंजाब किंग्स के विकल्प: प्रभसिमरन सिंह, मोहित राठी, ऋषि धवन, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत बरार

लखनऊ सुपर जायंट्स के विकल्प: कृष्णप्पा गौतम, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, अमित मिश्रा, मार्क वुड

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार