भारत सीरीज शुरू होने से ठीक पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा था जब कगिसो रबाडा चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हो गए। अब दूसरे टेस्ट से पहले भी उनकी फिटनेस पर बड़े सवाल खड़े हैं। ऐसे में रिपोर्ट के मुताबिक टीम मैनेजमेंट ने तुरंत फैसला लेते हुए तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को स्क्वाड में जोड़ लिया है। रबाडा की जगह कवर के तौर पर आई नगिडी की एंट्री इस मुकाबले के मुकाबला रोमांच को और बढ़ा सकती है।

Advertisement

भारत के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की चोट ने टीम की तैयारी पर पानी फेर दिया था, और अब दूसरे टेस्ट से पहले भी उनकी उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बरकरार है। इसी वजह से क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को टीम में शामिल कर लिया गया है, जो अब रबाडा के कवर के तौर पर गुवाहाटी टेस्ट के लिए तैयार रहेंगे।

Advertisement

पहले टेस्ट की शुरुआत से ठीक पहले एक ट्रेनिंग सेशन में रबाडा की रिब में चोट लग गई थी। मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें ईडन गार्डन्स टेस्ट से बाहर कर दिया गया। हालांकि बिना रबाडा के भी प्रोटियाज ने भारत को 30 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज कर ली, लेकिन टीम मैनेजमेंट जानता है कि सीरीज में रबाडा जैसे स्ट्राइक बॉलर की अहमियत बेहद बड़ी है।

दूसरे टेस्ट की शुरुआत 22 नवंबर को गुवाहाटी में होनी है और रबाडा अभी भी फिट नहीं हैं। ऐसे में CSA ने पहले से बैकअप प्लान तैयार रखते हुए लुंगी नगिडी को स्क्वाड से जोड़ लिया हैं। हालांकि एनगिडी का भारत में टेस्ट रिकॉर्ड अभी बहुत खास नहीं रहा उन्होंने यहां सिर्फ एक टेस्ट खेला है जिसमें 20 ओवर में 83 रन दिए थे और कोई विकेट नहीं मिला था। इस बार मौका मिला तो वे अपना यह आंकड़ा जरूर बदलना चाहेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत दौरे के लिए साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम:
टेंबा बवुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवॉल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरज़ी, जुबैर हम्ज़ा, साइमन हार्मर, मार्को यानसन, केशव महाराज, ऐडन मार्कराम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेयनन, लुंगी एनगिडी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार