Advertisement
India vs south africa test: Cricket News & Match Updates
Advertisement
IND vs SA Series: साउथ अफ्रीका को लगा सबसे बड़ा झटका, पूरे भारतीय दौरे से बाहर हुआ ये घातक तेज गेंदबाज़
IND vs SA 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार, 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम मे खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका टीम को एक बड़ा झटका लगा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, साउथ अफ्रीका के घातक तेज गेंदबाज़ कगिसो रबाडा चोटिल होने के कारण गुवाहाटी टेस्ट और पूरे भारतीय दौरे (टेस्ट, टी20 और वनडे) से बाहर हो गए हैं। ICC ने खुद एक आधिकारिक बयान जारी करके इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कगिसो रबाडा पसली की हड्डी में तनाव की चोट के कारण कोलकाता में शुरुआती टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। प्रोटियाज़ मेडिकल टीम द्वारा उनकी चोट की बारीकी से निगरानी की गई है और प्रभावित क्षेत्र में चल रही असुविधा के कारण रबाडा को शेष दौरे से हटा दिया गया है। Read More...
Related Cricket News for India vs south africa test - Tesst
भारत के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट से पहले साउथ अफ्रीका टीम में बड़ा बदलाव, इस स्टार तेज गेंदबाज की हुई एंट्री
भारत सीरीज शुरू होने से ठीक पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा था जब कगिसो रबाडा चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हो गए। अब दूसरे टेस्ट से पहले भी उनकी फिटनेस पर बड़े सवाल खड़े हैं। ऐसे में रिपोर्ट के मुताबिक टीम मैनेजमेंट ने तुरंत फैसला लेते हुए तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को स्क्वाड में जोड़ लिया है।
By Ankit Rana • 8 months ago
'घर आते ही निकम्मा काम, टेस्ट क्रिकेट का सत्यानाश कर दिया’, भारत की पिच प्लानिंग पर पर भड़के हरभजन सिंह
कोलकाता टेस्ट में मिली करारी हार के बाद भारत की स्पिन-पिच रणनीति पर बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है। हरभजन सिंह ने टीम मैनेजमेंट और कोच गौतम गंभीर को खुलेआम निशाने पर लेते हुए कहा कि ऐसी पिचें टेस्ट क्रिकेट को बर्बाद कर रही हैं।
By Ankit Rana • 8 months ago
‘बॉलर है या बैटर?’ वाशिंगटन सुंदर के रोल को लेकर दिनेश कार्तिक ने टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
कोलकाता टेस्ट में टीम इंडिया ने वाशिंगटन सुंदर को नंबर-3 पर प्रमोट कर सबको चौंका दिया, लेकिन पूर्व भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को ये फैसला कुछ खास पसंद नहीं आया और उन्होंने सुंदर के रोल को लेकर बड़ी चिंता जताई।
By Ankit Rana • 8 months ago
'पूरी टीम ऐसे ही खेलती है..', ऋषभ पंत ने मजाक-मजाक में कर दी साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज़ों को बेइज्जती; VIDEO
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टेस्ट में पहले दिन ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ों को लेकर अपनी मज़ेदार कमेंट्री से सबका ध्यान खींचा। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की गेंदबाज़ी के दौरान पंत बार-बार फील्ड में बदलाव के लिए बेबाक सुझाव देते दिखे।
By Ankit Rana • 8 months ago
Marco Jansen की जानलेवा गेंद! Yashasvi Jaiswal का स्टंप उड़ाया इस तरह; देखें VIDEO
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहले टेस्ट के पहले ही दिन टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा जब मार्को येनसन ने यशस्वी जायसवाल की गिल्लियां उड़ा दीं। युवा ओपनर गलत शॉट चयन के चलते महज़ 12 रन पर पवेलियन लौट गए। गेंद इतनी तेज़ी से अंदर आई कि जायसवाल के पास रिएक्ट करने का भी मौका नहीं बचा।
By Ankit Rana • 8 months ago
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से यह स्टार भारतीय ऑलराउंडर हुआ टीम से बाहर, इस वजह से लिया गया फैसला
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव हुआ है। तेज गेंदबाज ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को पहले टेस्ट से रिलीज कर दिया गया है। बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि वह अब साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में इंडिया ए टीम का हिस्सा होंगे।
By Ankit Rana • 8 months ago
दिल्ली में टेस्ट मैच पर सवाल, लेकिन BCCI का मानना – 'हर साल नहीं बिगड़ती हवा'
हर साल सर्दियों में दिल्ली की हवा बिगड़ती है, नवंबर में AQI 999 तक पहुंच गया था, जो ‘गंभीर’ कैटेगरी में आता है। स्कूल तक बंद करने पड़े थे। बावजूद इसके, बीसीसीआई को भरोसा है कि इस साल ऐसा कुछ नहीं होगा।
By Ankit Rana • 1 year ago
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement