Ayush Mhatre Injury: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए चोटों के मामले में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप विजयी कप्तान आयुष म्हात्रे चोटि हो गए हैं। शनिवार (18 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले के दौरान उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी।
सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि म्हात्रे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं या नहीं, लेकिन उनके लहजे से यह ज़रूर लगा कि म्हात्रे अगले कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे, भले ही वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर न हो।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की बल्लेबाजी के दौरान पांचवें ओवर के दूसरी गेंद पर दूसरा रन दौड़ने के चक्कर में उन्हें यह चोट लगी। जब वह नॉन-स्ट्राइकर छोर के पास पहेचा, तो उनकी स्पीडी धीमी हो गई और उन्होंने एक तरह से हार ही मान ली। हालांकि वह क्रीज तक पहुंचकर बच गए लेकिन फ़िज़ियो तुरंत दौड़ते हुए मैदान पर आए। म्हात्रे ने बाहर जाने के बजाय बल्लेबाज़ी जारी रखने का फ़ैसला किया, लेकिन कुछ गेंदों बाद वह आउट हो गए।
अपना विकेट गंवाने के बाद म्हात्रे खुद चलकर डगआउट तक नहीं जा पाए। उन्हें रामकृष्ण घोष और फिजियो को मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। उनके पैड्स घोष और फिजियो टॉमी सिमसेक लेकर बाहर गए।
हसी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “ यह हैमस्ट्रिंग में खिंचाव है। पता नहीं यह कितना गंभीर है, हम शायद कल या परसों उसका स्कैन करवाएंगे। मुझे पक्का नहीं पता, लेकिन हां, यह काफी गंभीर लग रहा है। बदकिस्मती से यह हमारे लिए एक बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि वह अभी बहुत अच्छी लय में हैं।
हसी ने आगे कहा, “ वह एक बहुत ही होनहार युवा खिलाड़ी है, लेकिन इससे किसी और को मौका मिलेगा, और यह भी अपने आप में काफी रोमांचक है। हमारे पास कुछ ऐसे बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं जिन्हें अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है, इसलिए उनमें से किसी एक के लिए यह अनुभव काफी रोमांचक होने वाला है। आयुष के टीम से बाहर होने से हमें बेशक बहुत निराशा हुई है,हालांकि हमें यह नहीं पता कि वह कितने समय तक बाहर रहेंगे। लेकिन किसी नए खिलाड़ी का टीम में आना और उसे खेलने का मौका मिलना, यह अपने आप में एक बेहद रोमांचक बात है।"
बता दें कि मौजूदा आईपीएल सीजन में म्हात्रे अभी तक सीएसके के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं, उन्होंने 6 पारियों में 201 रन बनाए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इससे पहले तेज गेंदबाज खलील अहमद भी चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं।