Fastest Indian Batter To Score List A Century: बिहार के कप्तान साकिबुल गनी (Sakibul Gani) ने बुधवार (24 दिसंबर) को बतौर भारतीय सबसे तेज लिस्ट ए शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ जेएससीए ओवल ग्राउंड में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में गनी ने 32 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रचा। वहीं यह लिस्ट ए इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है। जेक फ्रेजर मैकगर्क (29 गेंद) और एबी डी विलियर्स (31 गेंद) ने ही उनसे तेज यह कारनामा किया था।

Advertisement

गनी 40 गेंदों में 128 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें उन्होंने 10 चौके औके और 12 छक्के जड़े। अपनी पारी में 112 रन उन्होंने सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए ही बनाए। बिहार के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबलो में 84 गेंदों में 190 रन की तूफानी पारी खेली। जो बतौर भारतीय लिस्ट ए में चौथा सबसे तेज शतक है।

Advertisement

किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ लिस्ट ए शतक

32 गेंदें: साकिबुल गनी (बिहार)

33 गेंदें: ईशान किशन (झारखंड)

35 गेंदें: अनमोलप्रीत सिंह (पंजाब)

Advertisement

36 गेंदें: वैभव सूर्यवंशी (बिहार)

40 गेंदें: यूसुफ पठान (बड़ौदा)

41 गेंदें: उर्विल पटेल (गुजरात)

Advertisement

42 गेंदें: अभिषेक शर्मा (पंजाब)

इन दोनों के अलावा आयुष लोहारुका ने 56 गेंदों में 116 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत बिहार ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 574 रन बनाए। जो लिस्ट ए इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर है। इससे पहले साल 2022 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ही तमिलनाडु ने 2 विकेट के नुकसान पर 506 रन बनाए थे।

बता दें कि 2021-22 रणजी ट्रॉफी सीजन में अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू पर 341 रन की पारी खेली थी और वह फर्स्ट क्लास डेब्यू पर तिहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने थे।

Advertisement

 

Also Read: LIVE Cricket Score

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार