बिहार के युवा बल्लेबाज साकिबुल गनी (Sakibul Gani) फर्स्ट क्लास डेब्यू पर तिहरा शतक (Triple Century On First Class Debut Match) जड़ने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। 22 वर्षीय गनी ने कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में मिजोरम के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में यह कारनामा किया है। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का पहला मुकाबला है। 

Advertisement

इससे पहले यह रिकॉर्ड मध्य प्रदेश के अजय रोहेरा के नाम था। जिन्होंने रणजी ट्रॉफी 2018-19 में हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करते हुए नाबाद 267 रनों की पारी खेली थी। 

Advertisement

गनी अब तक 22 लिस्ट ए और 11 टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं। जिसमें उनके नाम 50 ओवर क्रिकेट में एक शतक दर्ज है।

गनी ने 405 गेंदों का सामना करते 341 रन जड़े, जिसमें उनके बल्ले से 56 चौके और 2 छक्के निकले। नी ने अपना तिहरा शतक 387 गेंदों पर 50 चौके जमाते हुए पूरा किया। उनकी यह पारी तब आई जब बिहार ने पहले 3 विकेट सिर्फ 71 रनों पर ही गंवा दिए थे। जिसके बाद उन्होंने बाबूल कुमार के साथ मिलकर पारी को संभाला औऱ चौथे विकेट के लिए 756 गेंदों पर 538 रन की साझेदारी की। 

उनके साथी खिलाड़ी बाबूल कुमार ने भी अपना दोहरा शतक पूरा किया, जिसकी बदौलत बिहार का स्कोर 600 के पार चला गया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार