रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल की सभी टीमों से अपील करते हुए कहा है कि उन्हें बायो सिक्योर बबल का सम्मान करना चाहिए। फ्रेंचाइजी के यूट्यूब शो 'बोल्ड डायरीज' में बात करते हुए कोहली ने कहा कि कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन में उन्होंने क्रिकेट को ज्यादा मिस नहीं किया।

Advertisement

कोहली ने कहा, "इसका कारण यह हो सकता है कि पिछले 10 साल में मैं दिन-रात यही कर रहा था। यह इस बात का खुलासा है कि मेरा ध्यान पूरे समय सिर्फ खेल को मिस करने पर नहीं था।"

Advertisement

कोहली ने कहा, "हम सभी यहां क्रिकेट खेलने के लिए हैं। बायो बबल का सभी को सम्मान करना चाहिए। हम यहां मजे करने और इधर-उधर घूमने नहीं आए हैं।"

उन्होंने कहा, "यह वो समय नहीं है, जिसमें हमे जीते थे। हम इस समय जिस दौर में हैं हमें उसे कबूल करना होगा और हमारे पास जो सुविधाएं हैं उन्हें समझना होगा, सिर्फ आईपीएल का हिस्सा बनने के लिए। हर किसी को यह मानना होगा और स्थिति जिस तरह का व्यवहार नहीं चाहती है वैसे हमें नहीं करना होगा।"

कोहली ने कहा कि उन्हें अपनी लय हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगा।

उन्होंने कहा, "कुछ महीने पहले आप यह नहीं सोच सकते थे कि आप सबसे पहले आईपीएल खेलोगे। कल जब हमने अपने पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया तो मुझे एहसास हुआ कि यह कितना लंबा था। मैं जब अभ्यास सत्र की ओर जा रहा था तब मैं नर्वस था।"

Advertisement

भारतीय कप्तान ने कहा, "मैं थोड़ा घबराया हुआ था लेकिन फिर ठीक हो गया। मैंने उतना खेल को मिस नहीं किया जितना मैंने सोचा था कि करूंगा। जिंदगी के साथ चलते जाना भी काफी अहम है।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार