बांग्लादेश ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन जिम्बाब्वे को 220 रनों से हरा दिया। 477 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम दूसरी पारी में 256 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। हालांकि, इस मैच को इन दोनों टीमों के अलावा दो खिलाड़ियों को लेकर भी याद किया जाएगा।

Advertisement

इस पूरे टेस्ट मैच के दौरान बांग्लादेश के तस्कीन अहमद (Taskin Ahmed) और जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) के बीच मैदान पर काफी गर्मागर्मी देखने को मिली। बांग्लादेश की पहली पारी के दौरान मुजरबानी की गेंद पर शॉट खेलने के बाद तस्कीन अहमद ने पिच पर कुछ डांस मूव्स दिखाए थे, जिसपर मुजरबानी को गुस्सा आ गया था।

Advertisement

अब दूसरी पारी में जिम्बाब्वे के रन-चेज़ के दौरान, मुजहरबानी ने भी तस्कीन की गेंद पर चौका लगाकर उसी अंदाज में डांस मूव्स को दोहराया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं।

ये घटना जिम्बाब्वे की दूसरी पारी के 93वें ओवर में देखने को मिली जब तस्कीन की पहली ही गेंद पर मुजरबानी ने पुल लगाकर चौका बटोर लिया। इसके बाद, मुजरबानी ने अचानक से डांस शुरू कर दिया। जोकि काफी मज़ेदार दृश्य था। हालांकि, मुजरबानी के इस डांस को तस्कीन ने नहीं देखा और वो गेंद डालने के बाद वापस मुड़े और अपनी गेंदबाजी के निशान पर चले गए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार