बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और किरण राव ने शादी के 15 साल बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। इस बीच आमिर खान का एक इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने विराट कोहली के साथ उनकी पर्सनल लाइफ पर बातचीत की थी। आमिर खान ने विराट कोहली से पूछा था कि उन्हें अनुष्का के बारे में क्या पसंद और क्या नापसंद है। 

Advertisement

इसके जवाब में विराट कोहली ने कहा था मुझे अनुष्का के बारे में जो चीज पसंद है वो ये है कि वो बहुत ज्यादा ईमानदार और केयरिंग हैं। वहीं अनुष्का शर्मा के बारे में जो चीज विराट को बिल्कुल भी पसंद नहीं है वो एक्ट्रेस का लेट आना है। विराट कोहली ने कहा- जब भी हम मिलने का प्लान करते थे तो अनुष्का लेट आती थीं। वो हर बार 10-15 मिनट लेट होती थीं।

Advertisement

इस बीच आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। आमिर और किरण ने बयान जारी करते हुए कहा, 'अपने 15 साल के खूबसूरत सफर में हमने एक साथ जीवन भर का अनुभव, आनंद और खुशी महसूस किया है। हमारा रिश्ता केवल विश्वास, सम्मान और प्यार के साथ बढ़ा है। अब हम अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे। अब पति-पत्नी के रूप में नहीं बल्कि एक दूसरे के को-पैरेंट्स और परिवार के साथ।'

बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड के हाथों हारने के बाद अब टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। विराट कोहली फिलहाल अनुष्का शर्मा के साथ इंग्लैंड में ही हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 4 अगस्त से शुरू हो रही है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार