विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 का कप्तान बना दिया गया है। इस फैसले के बाद बीसीसीआई की जमकर आलोचना हो रही है। लोगों का कहना है कि बीसीसीआई को विराट के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था। इस बीच बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने वीडियो पोस्ट करते हुए बीसीसीआई का बचाव किया है और विराट कोहली को खूब खरी-खोटी सुनाई है।
केआरके ने कहा, 'बीसीसीआई ने विराट कोहली को कप्तानी से हटाया ही नहीं बल्कि धक्के मारकर कप्तानी से निकाला है। बहुत सारे लोग कह रहे हैं कि कोहली के साथ गलत हुआ है बीसीसीआई को ऐसा नहीं करना चाहिए था क्योंकि कोहली बहुत बड़ा प्लेयर है। ये बात बिल्कुल गलत है देखिए बीसीसीआई के लिए सभी प्लेयर एक बराबर हैं ना कोई ज्याना ना कोई कम।'
केआरके ने आगे कहा, 'कोहली ने खुद टी-20 की कप्तानी छोड़ी थी जिसके बाद बीसीसीआई ने उनसे वनडे की कप्तानी भी छोड़ने के लिए कहा था। लेकिन कोहली ने ऐसा नहीं किया और कहा कि मैं बहुत बड़ा प्लेयर हूं और 4-5 साल और कप्तानी करूंगा। सुनने में ये भी आया है कि कोहली ने जय शाह से बातचीत की थी। जय शाह ने कोहली को आश्वासन दिया था कि उनकी कप्तानी नहीं जाएगी। जिसके बाद कोहली ने मान लिया था कि अब उनकी कप्तानी सुरक्षित है।'
केआरके ने कहा, 'कोहली को अचानक कप्तानी से निकाल दिया गया जिसे जानकर कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का दोनों भड़क उठे। अनुष्का ने इशारों-इशारों में गांगुली को बहुत बुरा भला कहा कि तुम्हारे दिमाग नहीं है तुम्हें कुछ आता नहीं है। लेकिन, अनुष्का दीदी को इतना पता नहीं कि उनका पति इतना बड़ा प्लेयर होने के बावजूद एक भी बड़ी ट्रॉफी नहीं जीत सका है।'
केआरके ने आगे कहा, 'विराट कोहली ने धोनी के साथ जो किया वही उनके साथ भी हुआ है। कोहली ने रवि शास्त्री को अपने पाले में लेकर धोनी को कप्तानी छोड़ने के लिए मजबूर किया था। कोहली ने बीसीसीआई के साथ मिलकर धोनी को मजबूर कर दिया कि वो ऑस्ट्रेलिया में ही कप्तानी से इस्तीफा दे। वहीं वनडे कप्तानी छोड़ने के लिए भी कोहली और शास्त्री ने भी मिलकर धोनी को मजबूर किया था। विराट कोहली ऐसा आदमी है जो सिर्फ पैसे को ही सलाम करता है।'