टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। फैस के मन में अक्सर दोनों ही खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल उठते रहते हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों की शादी हो चुकी है और दोनों ही अपनी पत्नियों के साथ खुशनुमा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। 

Advertisement

लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही खिलाड़ियों का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सोफिया हयात (Sofia Hayat) के साथ जुड़ चुका है। खबरों की मानें तो सोफिया और रोहित एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन बाद में विराट कोहली की वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया था। 

Advertisement

सोफिया हयात को कुछ तस्वीरों में रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ काफी नजदीकियां बढ़ाते हुए देखा गया था। सोफिया ने खुद इस बारे में विवादित ट्वीट कर कहा था कि मैंने रोहित को ठुकरा दिया क्योंकि पिच के अंदर और बाहर विराट एक बेहतर खिलाड़ी हैं। वहीं एक अन्य ट्वीट में सोफिया ने कहा था कि अब वो दोबारा कभी रोहित शर्मा को डेट नहीं करेंगी।

सोफिया हयात ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अब मैं सभी अटकलों को समाप्त कर देती हूं। हां मैंने रोहित शर्मा को डेट किया था लेकिन अब मैं दोबारा उन्हें कभी नहीं डेट करूंगी। इस बार मैं किसी अच्छे इंसान को डेट करूंगी।' बता दें कि रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह के साथ साल 2015 में शादी की थी। 

रोहित और रितिका खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। दोनों के एक प्यारी बेटी भी है जिसके साथ अक्सर वह सोशल मीडिया पर तस्वीरों के शेयर करते हैं। वहीं 2017 में विराट कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ शादी कर ली थी। दोनों ही खिलाड़ी अपनी पर्सनल लाइफ में बेहद खुश हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार