Urvashi Rautela and Rishabh Pant: ऋषभ पंत को लेकर दुवाओं का दौर जारी है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर तमाम मतभेदों को दरकिनार कर ऋषभ पंत के लिए दुवा मांगी है। मीरा रौतेला ने ऋषभ पंत की फोटो शेयर करते हुए उनके स्वस्थ रहने की कामना की है। हालांकि, इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया है।

Advertisement

उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने इंस्टाग्राम पर ऋषभ पंत की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'सोशल मीडिया की अफ़वाह एक तरफ़ और आप का स्वस्थ होकर इंटरनेशनल स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करना दूसरी तरफ़। सिद्धबलिबाबा आप पर विशेष कृपा करें। आप सभी लोग भी प्रार्थना करें।'

Advertisement

उर्वशी रौतेला की मां के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'रीयल आईडी से आओ उर्वशी रौतेला।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दामाद जी लिखना भुल गई आप।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पूरी की पूरी फैमिली पंत के पीछे पड़ी हुई है। बेटी तो बेटी मां भी।'

बता दें कि बीते दिनों उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच सोशल मीडिया पर जमकर वॉर देखने को मिली थी। उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मिस्टर आरपी उनसे मिलने के लिए होटल के बाहर 17 घंटे से ज्यादा इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद ऋषभ पंत ने मेरा पीछा छोड़ दो बहन कहकर उर्वशी को ट्रोल किया था। इसके बाद उर्वशी ने ऋषभ पंत को छोटू भईया और बड़ी महिलाओं से संबध बनाने के लिए ताक में रहने वाला लड़का बताया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार