बेंगलुरु, 20 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| आदित्य तारे (71) और सिद्धेश लाड (48) के बेहतरीन पारियों की मदद से मुंबई ने शनिवार को दिल्ली को छह विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब तीसरी बार अपने नाम कर लिया। मुंबई ने 2003-2004 और 2006-2007 में भी यह खिताब जीता था। वहीं, दिल्ली का दूसरी बार यह खिताब जीतने का सपना टूट गया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

मुंबई ने यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और दिल्ली को 45.4 ओवर में 177 रन पर रोक दिया। 

Advertisement

मुंबई ने इस लक्ष्य को 35 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई की पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही। 

दिल्ली से मिले 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत भी खराब रही और उसने 40 रन के अंदर ही अपने शीर्ष बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। इसके बाद तारे और लाड ने पांचवें विकेट के लिए 105 रन की शतकीय साझेदारी कर मुंबई को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया। 

तारे ने 89 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्का लगाया जबकि लाड ने 68 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के जड़े। तारे को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। 

Advertisement

शिवम दुबे ने 12 गेंदों पर नाबाद 19 रन और अजिंक्य रहाणे ने 10 रनों का योगदान दिया। 

दिल्ली के लिए नवदीप सैनी ने 53 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा कुलवंत खेजरोलिया, मनन शर्मा और ललित यादव को एक-एक विकेट मिले। 

इससे पहले, दिल्ली की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने के कारण 45.4 ओवर में 177 रन तक ही पहुंच सकी। दिल्ली के लिए हिम्मत सिंह ने 41, ध्रुव शौरी ने 31, सुबोथ भाटी ने 25 और पवन नेगी ने 21 रन बनाए। 

Advertisement

मुंबई के लिए धवल कुलकर्णी और शिवम दुबे ने तीन-तीन तथा तुषार देशपांडे ने दो और शम्स मुलानी ने एक विकेट हासिल किए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार