मुंबई, 15 फरवरी| आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने बुधवार को कहा कि अगर मेहमानों को भारत दौरे पर जीत हासिल करनी है तो उसके गेंदबाजों को अपना शीर्ष खेल दिखाना होगा। आस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने आई है। पहला टेस्ट मैच पुणे में 23 फरवरी से शुरू होगा। वार्नर ने कहा कि आस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजों को आक्रमण की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी लेनी होगी क्योंकि उपमहाद्वीप में विकेट स्पिन की मददगार होती हैं।

वार्नर ने कहा, "गेंदबाजी में हमें शुरुआती सफलता हासिल करनी होगी। विकेट स्पिन की मददगार होगी और इसलिए स्पिनरों को फायदा होगा। उन्हें लंबे स्पैल करने होंगे और विकेट लेने होंगे। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा लंबे समय से यही कर रहे हैं।" वार्नर ने समाचार चैनल इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, "20 विकेट लेना मुश्किल काम है लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं। हमें इसके लिए तैयार रहना होगा और हम इसकी तैयारी भी कर रहे हैं।"  मैदान पर वापसी के साथ ही दिखा Lasith Malinga की सबसे खतरनाक गेंद: #VIDEO

भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में है और पिछले 19 मैचों से अपराजित है। वार्नर ने कहा कि भारत ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। इसलिए आस्ट्रेलिया को उसे हराने के लिए अपना सौ फीसदी देना होगा। 

Advertisement

कोहली के लिए वॉर्नर के पास है ये खास हथियार►

 
Advertisement

वार्नर ने कहा, "हम जानते हैं कि भारतीय टीम इस समय शानदार क्रिकेट खेल रही है और अपने घर में वह मुश्किल टीम है। इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला को देखिए। इंग्लैंड ने 400-500 रन बनाए लेकिन भारत के पास जवाब था। हमें इससे बेहतर जवाब देना होगा।" टी- 20 टूर्नामेंट में युवराज सिंह ने किया धमाल, जमाए लगातार तीन छक्के

वार्नर ने कहा, "हमें उनके खिलाफ रणनीति बनानी होगी और अगर वह रणनीति में नहीं फंसे तो फिर बेहद मुश्किल होगा। हम यहां अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने आए हैं।" वार्नर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं कहूंगा कि वह अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं क्योंकि उनको देखकर ऐसा लगता है कि उनकी फार्म दशकों की है। सभी जानते हैं कि वह शानदार बल्लेबाज हैं।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार