आईपीएल फ्रेंचाईजी पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को भारत का अगला टी-20I कप्तान बनाया जाना लगभग तय है। वो भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे। शनिवार, 6 जून को मुंबई में होने वाली चयनकर्ताओं की बैठक में अय्यर के कप्तान बनने की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि से पहले ही कुछ लोगों ने श्रेयस को बधाई देनी शुरू कर दी।

Advertisement

इस लिस्ट में उनके प्रायोजक, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) का भी नाम शामिल है और उन्होंने ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले ही अय्यर को बधाई दे दी लेकिन जैसे ही उन्हें एहसास हुआ कि शायद उन्होंने थोड़ी जल्दबाज़ी कर दी है तो उन्होंने तुरंत उस पोस्ट को डिलीट कर दिया। उस पोस्ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Advertisement

BPCL के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए फैंस ने बताया कि भारत की टी-20I कप्तानी के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन BPCL ने गलती से समय से पहले ही किसी फैसले का खुलासा कर दिया। अब हटाए गए संदेश में, BPCL ने अय्यर को खेल के सबसे रोमांचक लीडर्स में से एक बताया और उनकी नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें सफलता की शुभकामनाएं दीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, टी-20 टीम में अय्यर की एंट्री के साथ ही युवा वैभव सूर्यवंशी के चयन को लेकर भी बात होगी और हो सकता है कि आयरलैेंड दौरे पर सूर्यवंशी आपको खेलते हुए भी मिल जाएं। सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से दुनियाभर के फैंस और क्रिकेट पंडितों का ध्यान खींचा। वो 776 रनों के साथ ना सिर्फ ऑरेंज कैप जीते बल्कि और भी कई अवॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार