Birmingham Phoenix vs Sunrisers Leeds Match Prediction, The Hundred Women's 2026: द हंड्रेड विमेंस 2026 टूर्नामेंट का 24वां मुकाबला बर्मिंघम फीनिक्स और सनराइजर्स लीड्स के बीच शुक्रवार, 07 अगस्त को एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम, बर्मिंघम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि साल 2025 के द हंड्रेड विमेंस टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों की टक्कर ली़ड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में हुई थी जहां सनराइजर्स लीड्स ने 74 गेंदों पर 117 रनों का लक्ष्य हासिल करके बर्मिंघम फीनिक्स को 8 विकेट से रौंदा था। इस मुकाबले की स्टार प्लेयर फीबी लिचफील्ड थी, जिन्होंने 28 गेंदों पर नाबाद 59 रन बनाए थे। 

BPH-W vs SUL-W, The Hundred Women's 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 07 अगस्त 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम, बर्मिंघम

Edgbaston, Birmingham Pitch Report

एजबेस्टन की पिच पर बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों के बीच संतुलित मुकाबला देखने को मिल सकता है। नई गेंद से तेज़ गेंदबाज़ों को शुरुआती ओवरों में स्विंग और सीम मूवमेंट मिलने की उम्मीद है। हालांकि, एक बार बल्लेबाज़ सेट हो जाएं तो पिच का अच्छा उछाल और समान गति उन्हें खुलकर शॉट खेलने में मदद करेगी।

BPH-W vs SUL-W Head To Head Record

कुल - 05
बर्मिंघम फीनिक्स महिला - 02
सनराइजर्स लीड्स महिला - 03

BPH-W vs SUL-W, The Hundred Women's 2026: Where to Watch?

द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Networks और OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर एन्जॉय कर सकते हैं।

BPH-W vs SUL-W, The Hundred Women's 2026: Player to Watch Out For

बर्मिंघम फीनिक्स की टीम से एलिस पेरी, एमा लैंब और एलिस कैप्सी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर सनराइजर्स लीड्स टीम की तो फोएबे लिचफील्ड, एन्नाबेल सदरलैंड और डैनी गिब्सन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

BPH-W vs SUL-W Probable Playing XI

Birmingham Phoenix Women's Probable Playing XI: डेविना पेरिन, टैमी ब्यूमोंट, एलिस कैप्सी, एलिस पेरी (कप्तान), एमा लैंब, एनेरी डर्कसेन, जेमिमा स्पेंस (विकेटकीपर), फातिमा सना, अलाना किंग, लिंसी स्मिथ, लॉरेन फाइलर।

Sunrisers Leeds Women's Probable Playing XI: ब्रायोनी स्मिथ, जेस जोनासेन, फोएबे लिचफील्ड, एन्नाबेल सदरलैंड, डेनियल गिब्सन (कप्तान), लॉरेन विनफील्ड-हिल (विकेटकीपर), डार्सी कार्टर, दीप्ति शर्मा, केट क्रॉस, कैसिडी मैकार्थी, हैना बेकर।

BPH-W vs SUL-W Today's Match Prediction

द हंड्रेड विमेंस 2026 के 24वें मुकाबले में सनराइजर्स लीड्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

BPH-W vs SUL-W Match Prediction, BPH-W vs SUL-W Pitch Report, Today's Match BPH-W vs SUL-W, The Hundred Women's 2026, BPH-W vs SUL-W Prediction, BPH-W vs SUL-W Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Birmingham Phoenix vs Sunrisers Leeds

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार