Brad Evans Fight With Bangladesh Players Video: जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला (ZIM vs BAN 3rd ODI) बीते रविवार, 19 जुलाई को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था जहां मुकाबले के बीच बवाल देखने को मिला और ब्रैंड इवांस (Brad Evans) की बांग्लादेश के खिलाड़ियों के साथ लड़ाई हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना बांग्लादेश की पारी के आखिरी ओवर में घटी। यहां जिम्बाब्वे के लिए ब्रैंड इवांस गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्हें अपनी टीम को मुकाबले जिताने के लिए 6 गेंदों पर 5 रन बचाने थे। यहां ब्रैंड इवांस ने अपने ओवर की शानदार शुरुआती की और पहली तीन गेंदों पर एक रन देकर 2 विकेट चटका दिए।
इसके बाद कमाल तो तब हो गया जब उन्होंने चौथी गेंद पर मेहदी हसन को भी आउट (LBW) करके अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। हालांकि यहां किस्मत से उन्हें धोखा मिला और अंपायर ने उनकी गेंद को डेड घोषित कर दिया। अंपायर का ये फैसला, जिम्बाब्वे के एक फील्डर के कारण लिया गया था, जो कि इवांस की गेंद रिलीज होने से पहले अपनी पॉजिशन बदल रहा था।
कुल मिलाकर मेहदी हसन को जीवनदान मिल गया था जिन्होंने ब्रैंड इवांस की अगली ही गेंद पर एक करार चौका मारकर बांग्लादेश को जीत दिला दी। ऐसा रोमांचक मुकाबला हारकर ब्रैंड इवांस का दिल टूट गया और वो बेहद गुस्सा हो गए। इसी के बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाड़ियों से बीच मैदान पर तीखी बहस की जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि ब्रैंड इवांस ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 3.4 ओवर डालकर 26 रन दिए और 2 विकेट चटकाए।
मैच का हाल: बुलावायो के मैदान पर जिम्बाब्वे ने ही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी और अपनी पारी के 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 143 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे थे। उनके लिए डायोन मायर्स ने सर्वाधिक रन ठोके और 53 गेंदों पर 73 रन बनाए। उनके अलावा ब्रायन बेनेट ने 38 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में बांग्लादेश के लिए तंजिद हसन ने एक छोर संभालकर 58 गेंदों पर 68 रन बनाए, वहीं परवेज हुसैन इमोन और तौहीद हिरदॉय ने 24-24 रनों का योगदान किया। तो ऐसे बांग्लादेश ने 19.4 ओवर में 144 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 4 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने तीन मैचों की टी20 सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली है।