26 मार्च, धर्मशाला (CRICKETNMORE)। धर्मशाला टेस्ट मैच में विराट कोहली कंधे की चोट की वजह से नहीं खेल पाए जिसके बाद कई दिग्गजों ने कोहली के इस फैसले पर खुशी जाहिर की तो किसी को विराट कोहली के इस फैसले पर हैरानी भी हुई है।

Advertisement

आपको बता दें कि धर्मशाला टेस्ट से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए विराट कोहली ने बताया था कि वो 100 % फिट होगें तभी धर्मशाला टेस्ट मैच खेलेगें। लेकिन चौथे टेस्ट मैच की सुबह तक कोहली पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए और खुद को इस निर्णायक टेस्ट से अलग कर लिया। धर्मशाला टेस्ट मैच में कोहली की जगह रहाणे को टेस्ट कप्तान बनाया गया।

Advertisement

आगे जाने ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज ने कोहली पर लगाए गंभीर आरोप, आईपीएल खेलने की वजह से भारत के लिए नहीं खेला कोहली..

 

 

फॉक्स स्पोट्स न्यूज से बातचीत करते हुए ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज ब्रेड हॉग ने बेहद ही गंभीर बयान कोहली पर देते हुए कहा है कि विराट आईपीएल खेलने के चक्कर में भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच से खुद को अलग कर लिए हैं।

Advertisement

ब्रेड हॉग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्पोर्ट्स पर्सन के तौर पर मैं आशा करता हूं कि कोहली सचमूच में अनफिट हो इसके  साथ – साथ ब्रेड हॉग ने कहा कि मैं आशा करता हूं कि आईपीएल 2017 मे जब गुजरात लायंस की टीम बेंगलुरु टीम से भिड़े तो कोहली उस समय तक भी चोटिल रहे और हमारे खिलाफ नहीं खेल सके।

गुजरात लायंस के कोच ने आगे बताया कि यदि आप एक टेस्ट मैच नहीं खेल पाए और हफ्ते बाद आप आईपीएल में खेलते हुए दिखाई दे तो ये बेहद ही गंभीर बात है कि आप अपने देश के लिए अहम मैच को छोड़कर आईपीएल में खुद को फिट रहने के लिए यह महत्वपूर्ण मुकाबला खेलने से खुद को अलग कर लें।

ब्रेड हॉग ने बताया कि कोहली ऐसे अकेले खिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने अपने देश के लिए खेलने से ज्यादा महत्व आईपीएल जैसे टूर्नामेंट को दिया हो जहां आपकर करोड़ों रूपये की बौछाड़ हो रही है।

मैं आशा करता हूं कि जब गुजरात की टीम बेंगलुरु से खेले तो कोहली उस समय तक भी फिट नहीं हो पाए जिससे वो मैच नहीं खेल पाए।

Advertisement

गौरतलब है कि रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपना पहला मैच अप्रैल 5 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने वाली है। यह मैच आईपीएल 2017 का उद्घाटन मैच होगा। गुजरात लायंस के खिलाफ कोहली की टीम आईपीएल में 18 अप्रैल को गुजरात लायंस के खिलाफ खेलेगी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार