Netherlands vs West Indies, 2nd ODI: ब्रेंडन किंग (Brandon King) के अर्धशतक और अकील हुसैन (Akeal Hosein) की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने गुरुवार (2 जून) को आम्सटलवेन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में नीदरलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। नीदरलैंड के 214 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज ने 45.3 ओवर में 5 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम 48.3 ओवर में 214 रनों पर ऑलआउट हो गई। स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। इसके अलावा मैक्स ओडोड ने 51 रन, विक्रमजीत सिंह 46 रन की पारी खेली। इन टॉप 3 बल्लेबाजों के अलावा मेजबान टीम के बाकी 8 खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

Advertisement

वेस्टइंडीज के अकील हुसैन ने अपने कोटे के चार ओवरों में 39 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके अल्जारी जोसेफ ने दो विकेट, वहीं हेडन वॉल्श, एंडरसन फिलिप और नक्रमाह बोनर ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही और 17 रन के कुल स्कोर पर शमरह ब्रूक्स के रूप में पहला  झटका लगा। इसके बाद 99 रन तक पहुंचते-पहुंचते आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके बाद ब्रेंडन किंग और कीसी कार्टी ने मिलकर छठे विकेट के लिए 118 रन की नाबाद साझेदारी की। 

किंग ने 90 गेंद में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 91 रन की पारी खेली। इसके अलावा कार्टी ने 66 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की बदौलत नाबाद 43 रन बनाए।

Also Read: स्कोरकार्ड

Advertisement

नीदलैंड के लिए बास डी लीडे ने दो विकेट, वहीं लोगान वैन बीकी, आर्यन दत्त और शारिज़ अहमद ने एक-एक विकेट चटकाया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार