किंग्सटन/नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (हि.स.) । वेस्टइंडीज के बल्लेबाज मर्लेन सैमुअल्स भारत दौरा बीच में छोड़ना नहीं चाहते थे इस वजह से वह दौरा बीच में रद्द करने वाली टीम की बैठकों में उपस्थित नहीं रहते थे । वहीं कप्तान ड्वेन ब्रावों ने मीडिया में यह बात आने के बाद उनके इस दावे को खारिज किया है।

Advertisement

भारत दौरा रद्द होने पर खुलकर बोलने वाले पहले कैरेबियाई खिलाड़ी सैमुअल्स ने कहा कि वावल हाइंड्स जिनपर खिलाड़ियों का पक्ष रखने की जिम्मेदारी थी, वो मेरी जगह अपनी बात नहीं रख सकते । लेकिन ये दौरा खत्म करने के बाद भी किया जा सकता था । उन्होंने कहा कि मेरे लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट पहले है, इसलिए मैं लौटने के पक्ष में नहीं था । इस मुद्दे पर टीम की जो भी मंत्रण हुई, मैं उन सबसे बाहर ही रहा । मेरा ध्यान सिर्फ अपने खेल पर था ।

Advertisement

वहीं दूसरी ओर कैरेबियाई टीम के कप्तान ब्रावो ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सैमुअल्स लगभग सारी मंत्रण में शामिल हुए, वह प्लेयर्स एसोसिएशन के सदस्य भले न हो, लेकिन हमने हर कदम उसको विश्वास में लेकर ही किया। उसने बैठक में कई बार अपनी राय भी दी, लिहाजा मैं मीडिया में उसके पलटी मार जाने से हैरान हूं ।
हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र/गोविन्द

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार