विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम ने 15.25 करोड़ में खरीदा है। ईशान किशन ने गौरव कपूर के शो Breakfast with Champions में शिरकत की और आईपीएल, रोहित शर्मा, एम एस धोनी से जुड़े तमाम सवालों पर खुलकर बातचीत की। इस दौरान ईशान किशन ने बताया कि पहली बार जब वो 6 करोड़ में मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए थे तब उनके पिता अस्पताल पहुंच गए थे।

Advertisement

ईशान किशन ने कहा, 'मैं चिलआउट था ऑक्शन मेरा था मुझे स्ट्रेस में होना चाहिए था। मैं अपन दोस्तों के साथ बाहर निकला हुआ था हम फुटबॉल खेल रहे थे। जब ऑक्शन हो गया तब मुझे फोन आया मोनू भाई का उन्होंने बताया कि अच्छे पैसे मिल गए। फिर जब मैं घर गया तब मम्मी कॉल पर लगी हुई थीं उनके गाल लाल थे। पापा को देखा पापा थे ही नहीं घर पर मैंने पूछा पापा कहां है? मां ने कहा वो हॉस्पिटल गए हैं बीपी चैक कराने।' इतना कहकर ईशान किशन हंस पड़ते हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी बोले ईशान किशन: हिटमैन रोहित शर्मा की कप्तानी पर बोलते हुए ईशान ने कहा कि रोहित भाई का दिमाग पूरे मैच के टाइम चलता रहता है। ईशान ने कहा कि रोहित मैच के दौरान केवल 1 गाली दे देते थे और मैच के बाद कहते थे कि कोई सीरियस मत लेना मैच के दौरान ये होता है। रोहित भाई के कप्तानी करने का यही स्टाइल है एकदम कूल।

धोनी ने गेंदबाज से बातचीत की और मैं परेशान हो गया: ईशान किशन ने कहा कि वो धोनी की विकेटकीपिंग से ज्यादा उनका दिमाग देखते रहते हैं। ईशान किशन ने कहा, 'आप विश्वास नहीं करोगे कि आईपीएल में मैं किस चीज के तनाव में था।

मैं अच्छा खेल रहा था और गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहा था। लेकिन, धोनी ने गेंदबाज इमरान ताहिर से बातचीत की और मेरे दिमाग में चलने लगा कि आखिर धोनी भाई ने उनसे क्या बात की होगी। फिर में ड्राइव मारकर स्पिनर की गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में आउट हो गया था।'

Advertisement

ईशान किशन ने सुनाई वायरल वीडियो की कहानी: ईशान किशन ने इस इंटरव्यू के दौरान उस वायरल वीडियो पर भी बोला जब सचिन तेंदुलकर को सामने देखकर उनके होश उड़ गए थे। ईशान किशन ने कहा कि जब वो ड्रेसिंग रूम में आए थे तब उनके मुंह से गाली निकल गई थी।

 ईशान किशन ने कहा उन्होंने देखा नहीं था कि सचिन तेंदुलकर भी वहां बैठे हुए हैं। बाद में जब उन्होंने सचिन को देखा फिर जल्दी-जल्दी चश्मा उतारा और सचिन को गुडआफटरनुर विश किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार