Brendan Taylor Record: जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच ODI सीरीज का पहला मुकाबला (SL vs ZIM 1st ODI) शुक्रवार, 29 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स कलब में खेला जाएगा जहां जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ ब्रेंडन टेलर (Brendan Taylor) अपने बैट से धमाल मचाते हुए इतिहास रच सकते हैं। दरअसल, ब्रेंडन टेलर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं जो कि जिम्बाब्वे के लिए अब तक सिर्फ दो ही खिलाड़ी बना सके हैं।

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि 39 वर्षीय ये बल्लेबाज़ जिम्बाब्वे के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं, उन्होंने अब तक अपने इंटरनेशनल करियर में 35 टेस्ट में 2,371 रन, 205 वनडे में 6,684 रन, और 45 टी20 मैचों में 934 रन बनाए हैं।

Advertisement

यहां से अगर वो श्रीलंका के खिलाफ हरारे में होने वाले पहले वनडे मुकाबले में सिर्फ 11 रनों की पारी भी खेलते हैं तो भी वो ऐसा करते हुए इतिहास रच देंगे और जिम्बाब्वे के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले सिर्फ और सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। बता दें कि ब्रेंडन टेलर ने जिम्बाब्वे के लिए अब तक 285 इंटरनेशनल मैचों में 34.09 की औसत से 9,989 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 17 शतक और 57 अर्धशकत ठोके।

ये भी जान लीजिए कि मौजूदा समय में सिर्फ एंडी फ्लावर और ग्रांट फ्लावर ही ऐसे दो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने जिम्बाब्वे के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया।

जिम्बाब्वे के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

एंडी फ्लावर - 276 मैचों में 11,580 रन

Advertisement

ग्रांट फ्लावर - 288 मैचों में 10,028 रन

ब्रेंडन टेलर - 285 मैचों में 9989 रन

हैमिल्टन मसाकाद्जा - 313 मैचों में 9543 रन

Advertisement

सीन विलियम्स - 267 मैचों में 8777 रन

श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की पूरी स्क्वॉड

Also Read: LIVE Cricket Score

क्रेग एर्विन (कप्तान), ब्रायन बेनेट, जोनाथन कैंपबेल, बेन करन, ब्रैड इवांस, ट्रेवर ग्वांडू, वेस्ली मदेवेरे, क्लाइव मांडांडे, अर्नेस्ट मसुकु, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग मुज़रबानी, रिचर्ड नग़रावा, न्यूमैन न्याम्हुरी, सिकंदर रज़ा, ब्रेंडन टेलर, सीन विलियम्स।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार