15 सितंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। साल 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके ब्रेंडन टेलर ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम में दोबारा वापसी की है। काउंटी टीम नॉटिघमशायर से अलग होने के बाद टेलर ने जिम्बाब्वे क्रिकेट के साथ नया करार किया है औऱ अब वह सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

Advertisement

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर एक आधिकारिक बयान जारी कर टेलर की नेशनल टीम में वापसी की घोषणा की है।

Advertisement

टेलर अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ वह नीदरलैंड्स, पाकिस्तान ए, आईसीसी वर्ल्ड क्वालिफायर और साउथ अफ्रीका के खिलाफ संभावित बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम का हिस्सा रहेंगे। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें 

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड की मेजबानी हुई 2015 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के आखिरी मैच के बाद ब्रेंडन टेलर ने सबको चौंकाते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था। उन्होंने ये फैसला आर्थिक कारणों के चलते किया था। 

भारत के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच में 110 गेंदों में 15 चौकों और  5 छक्कों की मदद से 138 रन की पारी खेली थी। हालांकि भारत ने ये मुकाबला 6 विकेट से जीता था। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें 

टेलर ने अब तक जिम्बाब्वे के लिए कुल 23 टेस्ट, 167 वनडे और 26 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 1493 रन, वनडे इंटरनेशनल में 5258 रन और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 594 रन बनाए हैं। हाल ही में टेस्ट और वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाली जिम्बाब्वे की टीम को ब्रेंडन टेलर की वापसी से मजबूती मिलेगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार