भारत-वेस्टइंडीज के बीच रविवार, 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे (IND vs WI ODI) सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों पर शानदार प्रदर्शन करने का दबाव होगा। तो आइए आज हम आपको अपने खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं, टीम इंडिया के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिन्हें वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में अग्निपरीक्षा देनी होगी।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma): टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा के लिए वेस्टइंडीज वनडे सीरीज एक अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि बीते समय में रोहित की ODI टीम में जगह पर काफी सवाल उठे हैं। इंग्लैंड टूर के दौरान तो ऐसा माना जा रहा था कि रोहित पर संन्यास लेने का दबाव है। हालांकि उन्होंने लॉर्ड्स में शतक ठोका और आलोचकों के मुंह बंद कर दिए। हिटमैन को विंडिज वनडे सीरीज में भी ऐसा करना होगा। उन्होंने देश के लिए 514 मैचों में 20,427 इंटरनेशनल रन बनाए हैं।
रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja): भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वनडे स्क्वाड में वापसी हुई है, लेकिन उनके लिए भी वेस्टइंडीज वनडे सीरीज एक अग्निपरीक्षा की तरह होगी। याद दिला दें कि उन्हें अफगानिस्तान ODI सीरीज में नहीं चुना गया था। भारतीय चयनकर्ता अक्षर पटेल को उनकी रिप्लसमेंट मानते हैं और दोनों को एक साथ खिलाने के पक्ष में नहीं हैं। यही वज़ह है 'सर जडेजा' को खुद की काबिलियत साबित करने की जरूरत है। बताते चलें कि 37 साल के जडेजा 210 वनडे में 2905 रन और 232 विकेट अपने नाम रखते हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad): श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋतुराज गायकवाड़ को भारतीय वनडे टीम में जगह मिली है जिन पर खुद को साबित करने का दबाव होगा। ये काबिल बल्लेबाज़ लिस्ट ए क्रिकेट में 58 की औसत रखता है, लेकिन वो इंटरनेशनल लेवल पर 9 वनडे में 28.50 की औसत से 228 रन ही बना पाए हैं।
बताते चलें कि ऋतुराज गायकवाड़ को भारतीय टीम में लगातार मौके नहीं मिले हैं। इसके ऊपर से ईशान किशन जैसे काबिल खिलाड़ी भी उन्हीं की तरह मौके के इंतजार में खड़े रहते हैं। यही वजह है वेस्टइंडीज वनडे सीरीज ऋतुराज के लिए एक सुनहरा मौका और अग्निपरीक्षा है।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड बनाम वेस्टइंडीज: शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, आकिब नबी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर),नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, नमन धीर।